लोकेशन – हल्द्वानी
रिपोर्ट – ज़फर अंसारी
हल्द्वानी2जुलाई24* कलसिया नाला न बन जाए मुसीबत इसलिए प्रशासन ने 66 परिवारों को दिया नोटिस
एंकर- मानसूनी सीजन में हर बार की तरह रकसिया और कलसिया नाला कहर बरपाते हैं वहीं इस बार प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसडीएम परितोष वर्मा ने आज पुलिस टीम के साथ रकसिया और कलसिया नाले का निरीक्षण किया, कलसिया नाले से खतरे की जद में आ रहे हैं 66 परिवारों को प्रशासन ने घर खाली करने का नोटिस जारी किया है, एसडीएम ने सभी लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षित और अलर्ट रहने को कहा, प्रशासन ने काठगोदाम नगर पालिका इंटर कॉलेज में इन सभी लोगों के रहने की व्यवस्था की है एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए टीमें तैनात हैं।
बाइट- परितोष वर्मा, एसडीएम हल्द्वानी

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26🚆💧 हाइड्रोजन ट्रेन का कमाल, 1,200 KM बिना धुएं के सफर!
मुजफ्फरनगर26जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रयागराज26जुलाई26*बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश’ ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया