September 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*10- सितंबर – गुरुवार*

👇
*=============================*

*1* मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें

*2* रेलवे के 8 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, ₹20 हजार करोड़ से 9 राज्यों में 1200km नई रेल लाइनें बिछेंगी; एक करोड़ लोगों को फायदा

*3* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के दौरे पर हैं। गुरुवार को उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। उन्होंने अपने इस दौरे में बुधवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत हर मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को ‘दिल और आत्मा का रिश्ता’ बताया।

*4* सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले से जुड़े मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मामले को अपने पास ट्रांसफर किया जा सकता है। रविवार को सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात छात्रों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हुए थे

*5* राहुल गांधी ने मोबाइल पर मंत्री को टूटी सड़कें दिखाईं, रायबरेली में अफसरों से पूछा- सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

*6* बीजेपी का साथ देने की सजा भुगत रहा व्यापारी’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की हालिया आभूषण न खरीदने संबंधी अपील को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि मंदी और महंगाई से जूझ रहे व्यापारियों के लिए ऐसे बयानों से चिंता और बढ़ती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीजेपी का समर्थन करने वाला व्यापारी वर्ग आज उसकी नीतियों से परेशान है और एक तरह से बीजेपी का साथ देने की सजा भुगत रहा है।

*7* संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान यानी प्रोरोगेशन न किए जाने को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार की मंशा पर कड़े सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि इस असामान्य देरी के पीछे ‘कुछ तो गड़बड़’ है।

*8* संसद के दोनों सदन 13 अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए थे, लेकिन करीब चार हफ्ते बीत जाने के बावजूद राष्ट्रपति की ओर से सत्र की औपचारिक समाप्ति की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की संदिग्ध कोशिशों में लगी हुई है।

*9* राजस्थान निकाय चुनाव में कस्बों ने मारी बाजी: बड़े शहर पिछड़े, 72% से ज्यादा मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल

*10* महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं-मुस्लिमों का गरबा देखना गलत नहीं, त्योहार का शांतिपूर्वक आनंद लेने में क्या बुराई; मंत्री राणे ने विरोध किया था

*11* गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था

*12* असम में अफसर ने CM-मंत्रियों की आवाज से करोड़ों ठगे, जिला विकास अधिकारी के पद पर है; सरकारी ठेका और नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करता

*13* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान युद्ध की वजह से बढ़े तेल के दाम जल्द नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ही शुरू हो सकती है

*14* बुधवार को तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। जुलाई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच दोनों तरफ से हमले तेज हुए हैं।

*15* कच्चा तेल 100 डॉलर पार, 6 हफ्ते में सबसे महंगा, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर, क्या पेट्रोल-डीजल और LPG महंगी हो सकती है

*16* एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख, 7.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले; 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी

*17* महिला क्रिकेट एशिया कप में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। ग्रुप चरण में भारत अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा था। वहीं, बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा था। दुबई में होने वाला ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा।
*==============================*

*जय श्री राम*

*गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

🔶जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार:चीन में बनी पिस्तौल और 16 राउंड गोलियां बरामद; आतंकियों को हथियार दिलाने का काम करता था

🔶रेलवे के 8 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी:₹20 हजार करोड़ से 9 राज्यों में 1200km नई रेल लाइनें बिछेंगी; एक करोड़ लोगों को फायदा

🔶सुप्रीम कोर्ट में दलील-राहुल गांधी VVIP नहीं, जल्द सुनवाई हो:CJI सूर्यकांत बोले- पहले सुनवाई चाहिए तो अर्जी दाखिल करें, हमारे सामने सब मामले बराबर

🔶गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल:रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था

🔶भारत ने नेपाल भेजी 130 टन राहत सामग्री, 54 एक्सपर्ट भी रवाना

🔶बांग्लादेश में ‘चीनी टैंक’ बना मौत का ताबूत, अचानक ब्लास्ट से सैनिकों की मौत

🔶TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला! ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर

🔶अब डिजिपिन से होगी हर लोकेशन की डिजिटल पहचान:भारतीय डाक ने लॉन्च किया, पिन कोड की तरह 10 अक्षरों और अंकों का कोड होगा

🔶ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम; रिपब्लिकन खेमे की बढ़ी चिंता?

🔶एपल ने ‘आईफोन डुओ’ नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन: फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा

🔶ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संकट: 20 साल बाद IAEA ने संयुक्त राष्ट्र भेजा मामला, चीन-रूस समेत तीन देश खिलाफ

🔶लाइव, यमन में हूती विद्रोहियों के 40 ठिकानों पर हुए हमले, होर्मुज़ में कई जहाज़ों में आग लगने की ख़बर

🔶मराठा आरक्षण पर बढ़ा तनाव, जरांगे की मांगों पर फडणवीस ने साफ किया सरकार का रुख, संवैधानिक दायरे में ही मिलेगा आरक्षण|

🔶ट्रंप का कनाडा पर फिर वारः शराब-बाइक और डेयरी प्रोडक्ट के आयात पर लगाई रोक, 29 सितंबर से लागू होंगे नए अमेरिकी प्रतिबंध

🔶केजरीवाल को फिर AAP की कमान; चौथी बार राष्ट्रीय संयोजक

🔶शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर-यूनिवर्सिटी के पास भगवा सम्मान यात्रा निकाली:कहा- ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ के नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकेंगे

🔶संगरूर सुसाइड केस, राहुल गांधी ने वित्तमंत्री का इस्तीफा मांगा:कहा- अंतिम संस्कार का हक छीना, CM मान बोले- लाशों पर राजनीति न करो

🔶नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला:उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी

🔶बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़:यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड; एमपी में बारिश थमी

🔷ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज के लिए भारत-ए टीम घोषित, मल्टी-डे में देवदत्त पडिक्कल और वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

==================

Taza Khabar