लखनऊ 10 सितंबर 26*BSP में आधी रात का विस्फोट: ससुर ने संन्यास लिया, दामाद पार्टी से OUT! बुआ भतीजे की जंग नए दौर में। जबरदस्त अंदरूनी कलह बाहर आई*
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी में एक ही दिन के भीतर ऐसा सियासी उलटफेर हुआ, जिसने पार्टी की अंदरूनी लड़ाई को पूरी तरह बेपर्दा कर दिया। पहले आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया। माना गया कि अब आकाश की वापसी का रास्ता साफ हो गया लेकिन कुछ ही घंटे बाद मायावती ने भतीजे को बसपा से ही बाहर कर दिया।
मायावती ने आकाश आनंद पर अपने ससुर के प्रति पार्टी से अधिक लगाव रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के संन्यास वाले पोस्ट को आकाश ने सकारात्मक बताते हुए रिपोर्ट तक नहीं किया, जबकि पहले बसपा प्रमुख के “एक्स” पोस्ट को रिपोर्ट करने की सक्रियता दिखाई थी।
मायावती ने इसे आकाश आनंद के “डबल माइंड” होने का सबूत बताया। आरोप लगाया कि आकाश को पार्टी और बहुजन मूवमेंट के वास्तविक हित से अधिक अपने निजी रिश्तों और ससुर के राजनीतिक भविष्य की चिंता है।
इसके बाद मायावती ने साफ कर दिया अगर आकाश आनंद पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं, तो वे स्वतंत्र हैं। इसी आधार पर उन्हें बसपा से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया।
यानी ससुर ने दामाद का भविष्य बचाने के लिए सियासी संन्यास लिया, लेकिन मायावती ने उसी दिन दामाद का राजनीतिक टिकट काट दिया!
अब सवाल है क्या यह केवल एक पोस्ट रिपोर्ट न करने की सजा है, या बसपा के भीतर महीनों से पक रही उत्तराधिकार की लड़ाई का अंतिम फैसला? आकाश आनंद फिर बाहर, ईशान आनंद आगे।

More Stories
नई दिल्ली 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 10 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*