हरिद्वार21मई26*“राजीव गांधी को श्रद्धांजलि : आधुनिक भारत के निर्माता को देश का नमन”
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक, मैं हूं हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया।
हरिद्वार*आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। आधुनिक भारत की नींव रखने वाले और युवा भारत को नई दिशा देने वाले राजीव गांधी जी को देश आज भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है।
भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार क्रांति और कंप्यूटर युग की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राजीव गांधी जी को देश की युवा पीढ़ी का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा गया कि उन्होंने भारत को 21वीं सदी के सपनों से जोड़ने का कार्य किया।
देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले राजीव गांधी जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच और विकासवादी नीतियों ने भारत को नई पहचान दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आउट्रो:
कैमरामैन के साथ, कालूराम जयपुरिया,हरिद्वार

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*