हरिद्वार रुड़की12अगस्त24* हादसे में दो मजदूरों की मौत
अरशद हुसैन 9997204820, 8077032828
निर्माण का सेटरिंग खोलने गए दो मजदूरों की शौचालय के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गाँव में नवनिर्माण मकान से रणसुरा गांव के थाने वाले राशिद, व उस्मान सेटरिंग खोलने गए थे, जब वह सेटरिंग खोलकर जाने लगे तभी वहां मौजूद शौचालय के गड्ढे का स्लैप टूट गया और राशिद उसमे जा गिरा, जिसे बचाने के लिए उस्मान भी गड्ढे में कूद गया, लेकिंन गड्ढे में बनी गैस के कारण वह दोनो बेहोस हो गए, घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आने लगे, लेकिन राशिद और उस्मान को नही बचाया जा सका, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल26 आंधी ने उजाड़े खेत-घर: विधायक गुलाम सरवर ने मांगा मुआवजा*
प्रयागराज28अप्रैल26*संतों के विवाद में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण का बैंक खाता सीज
फतेहपुर28अप्रैल26*मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, BJP नेता फरार, ₹25 हजार का इनाम घोषित