हरदोई17मई25*एक बाइक और ऑटो की टक्कर से दोनो युवक उछलकर सीधे नहर में जा गिरे।
ब्रेकिंग न्यूज़
शनिवार शाम पिहानी के जहांनीखेड़ा मार्ग स्थित नहर पुल पर एक बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। घूरेला गांव के निवासी पंकज (पुत्र सोबरन) और अरविंद (पुत्र श्याम लाल) बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक एक चलते हुए ऑटो से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 5 फीट ऊपर उछलकर सीधे नहर में जा गिरे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विद्या सागर पाल मौके पर पहुंचे।
हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला व घायल हालत में पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

More Stories
नई दिल्ली 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें…
अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली
लखनऊ20 अप्रैल 26* बहिन, बेटी की गला घोंटकर हत्या करने वाले भाई बाप गिरफ्तार