हरदोई 16 अप्रैल 26*नशे में धुत्त युवक ने कार में मारी टक्कर, अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, बाल-बाल बचे कार सवार*
यूपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
*पिहानी (हरदोई):* पिहानी-जंग बहादुर गंज मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे राभा गांव के पास भीषण हादसा हो गया। नशे में धुत बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था और पिहानी से जे.बी. गंज जा रही अल्टो कार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में सीधी जा गिरी।
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।और उसका मोबाइल मौके पर ही छूट गया पुलिस द्वारा उस बाइक सवार की तलाश की जा रही है
कार चालक उचौलिया निवासी मोहम्मद दानिश चला रहे थे। गनीमत रही कि उन्हें मामूली खरोंच ही आई। सीट बेल्ट और एयरबैग खुलने से जान बच गई।
खाई के पास ही झाबर पुरवा निवासी लालाराम छप्पर के नीचे पंचर बना रहे थे। छप्पर के आगे पड़ी बड़ी सीमेंट की सिल्ली से कार टकराकर खाई में सीधी
जा गिरी। जिससे लालाराम बाल-बाल बच गए। यदि सिल्ली न होती तो कार सीधे छप्पर में घुस जाती।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और हल्का पुलिस राहुल और अवधेश चौधरी ने कार को खाई से बाहर निकलवाया। पुलिस फरार बाइक सवार का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर तलाश कर रही है। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है
More Stories
कानपुर देहात6अक्टूबर26*08 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,