वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा, अपाचे बाइक बरामद*
वाराणसी से नीलिमा राय की रिपोर्ट यूपीआजतक
*बड़ागांव- वाराणसी।*बड़ागांव थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल व ₹5,000 की छिनैती करने वाले तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में से एक को जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।
बलरामपुर (विरांव) निवासी पीड़ित राकेश यादव पुत्र दशरथ यादव ने बताया कि 05 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे वह लखनऊ से वाराणसी लौटकर चिलबिला के आगे बौलिया से पहले स्थित टीका ब्रह्म बाबा मंदिर के पास अपने घर के एक लड़के का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अपाचे मोटरसाइकिल से तीन बदमाश पहुंचे और राकेश यादव पर हमला कर उनका मोबाइल फोन तथा ₹5,000 नकद छीनकर भागने लगे।
पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और कुम्भापुर गांव के पास से एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धर्मवीर राजभर उर्फ नान्हू (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र राजभर, निवासी ग्राम कुड़ी, थाना बड़ागांव, वाराणसी।
अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल (चेचिस नं. MD634BBXS2L10913)
बरामद किया गया है।
जनता द्वारा सौंपे जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ उप-निरीक्षक कौशलेन्द्र धर दूबे एवं हेड कांस्टेबल नंद लाल यादव की टीम ने अभियुक्त को रात्रि करीब 23:45 बजे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लूटा गया मोबाइल और पैसा उसके फरार साथियों के पास है। बड़ागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार साथियों की तलाश जारी है।

More Stories
उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*सपा कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा*
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित की गई ब्लैक आउट मॉकड्रिल*