हमीरपुर26जून2023*रात द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट।
सरीला से सत्यम शिवहरे की रिपोर्ट यूपीआजतक।
सरीला (हमीरपुर)जलालपुर थाना क्षेत्र के बरखेरा गांव में रविवार की रात द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सरीला में भर्ती, इस घटना से बारातियों में अफरा तफरी मच गई और शादी की रस्में रुक गई सुबह पुलिस की मौजूदगी शादी सम्पन्न कराई गई
बरखेरा गांव निवासी सतानंद अपनी बेटी की शादी मुस्कुरा गांव में तय की थी। वहीं से बरात आई थी। चाय नाश्ता करने के बाद बराती द्वारचार के लिए घर पर पहुंचे। वहां डीजे पर डांस को लेकर बरातियों ने हुड़दंग शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मारपीट में घराती खूबचंद व बराती धर्मेंद्र घायल हो गए । घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद थाना प्रभारी नरेंद्र यादव पुलिसबल के साथ रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सरीला भेजवाया। इस घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई पूरी रात्रि गांव में पुलिस का पहरा रहा शुबह पुलिस की सूझबूझ से किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस की मौजूदगी में लड़की की विदाई की गई।थाना प्राभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि सराब के नशे में बाराती व घराती भिड़ गए थे दो लोग घायल हुए थे उन्हें अस्पताल भिजवाया गया और सुबह दोनों पक्ष की सहमति से शादी सम्पन्न कराई गई है ।
More Stories
मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,
नई दिल्ली /लखनऊ 3 अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष*
कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: वोट बचाओ, देश बचाओ का गूंजा नारा