रायबरेली26जून2023*19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खीरों रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के हरिपुर मिरदहा निवासी एक युवती ने सोमवार की शाम को लगभग 5 बजे फंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 5 बजे हरिपुर मिरदहा निवासी सहनुमा पुत्री पुत्तू शाह 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची खीरों थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवती के पांच भाई और तीन बहन थी। वही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
*रिपोर्ट* *सुनील कुमार यादव मीडिया इंचार्ज यूपी आज तक*

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*