हमीरपुर 5 जून 2026*विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हमीरपुर से योगेंद्र द्विवेदी की रिपोर्टयूपीआजतक
हमीरपुर*श्री राजा राम इंटर कॉलेज झालोखर जिला हमीरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम इस अवसर पर “एक पेड़ माँ” के नाम पेड़ लगाए गए, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधि जिला अध्यक्ष श्रीमती सकुंतला निषाद जी, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालिवाल जी, हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद जी, कुरारा चेयरमैन श्रीमती अशारानी कबीर जी
इन सभी महानुभावों ने पेड़ लगाकर कार्यक्रम को पूर्ण किया और पेड़ों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
🌿 इसके उपरांत
कार्यक्रम के बाद कुरारा CHC के अंदर भी सभी अतिथियो ने पेड़ लगाए।
इसी क्रम में नगर कुरारा के अमृत उपवन के अंदर एक पेड़ माँ के नाम पेड़ लगाया गया। चेयरमैन श्रीमती अशारानी कबीर जी ने स्वयं पेड़ लगाया और कर्मचारियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही समस्त नगर पंचायत को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण हमारा जीवन है। पेड़ हमारे सबसे बड़े मित्र हैं — वे ऑक्सीजन देते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, वर्षा बढ़ाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और जैव विविधता को संरक्षित रखते हैं।
आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हर एक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। एक स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

More Stories
लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन