सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*
*लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव की है घटना*
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
*लंभुआ,सुलतानपुर।* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में खेत में लगी झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में 50 मीटर दूरी पर झटका मशीन लगी थी। शनिवार को इमरान की बेटी साजिया उम्र 4 वर्ष घर के पास खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई और झटका मशीन का तार पकड़ लिया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजन आनन-फानन में साजिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
साजिया की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। पहली बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है।
पुलिस का कहना है कि मामले में पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*