लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ : इकाना इंडोर स्टेडियम में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता, बेंगलुरु थंडर ने हैदराबाद हैरियर को 3-1 से हराया, बेंगलुरु थंडर ने डब्ल्यूपीवीएल सीजन-1 की ट्रॉफी जीती, पहला सेट जीतने के बाद हैदराबाद को मिली हार, विजेता टीम को 31 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली।
➡️ लखनऊ : मौलाना सैफ अब्बास ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, भारत और ईरान के बीच सीधी उड़ान की मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री से भी किया अनुरोध, कई महीनों से भारत-ईरान हवाई सेवाएं हैं बंद।
➡️ आगरा : कैंटर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक समेत छह लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, कैंटर कब्जे में, फरार हुआ चालक, थाना शमसाबाद के आगरा रोड बड़ागांव का मामला।
➡️ प्रतापगढ़ : खराब सड़क की शिकायत पर हुई फायरिंग, अनियमितता मिलने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, ठेकेदार पर व्यक्ति ने धमकाने का लगाया आरोप, बहस के दौरान ठेकेदार पर फायरिंग का आरोप, पट्टी थाना के कोठियार गांव का मामला।
➡️ चित्रकूट : किसानों की आय बढ़ाने के लिए डीएम की पहल, DMF योजना के तहत तैनात हुए कृषि ज्ञान दूत, 526 राजस्व गांवों में तैनात हुए कृषि ज्ञान दूत, 77 कृषि ज्ञान दूतों की कार्यशाला आयोजित।
➡️ बलरामपुर : राप्ती नदी में कूदकर महिला ने दी जान, नदी में कूदकर राहगीर ने शव निकाला, कोतवाली देहात के कोडरी घाट की घटना।
➡️ प्रयागराज : हाईकोर्ट में हंगामा करने वालों के खिलाफ FIR, कैंट थाने में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पत्र पर FIR, 28 अक्टूबर को हंगामा और तोड़फोड़ हुआ था, पुलिस FIR दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी।
➡️ चित्रकूट : चित्रकूट पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP द्वारा 15 निरीक्षक, उपनिरीक्षकों का तबादला, कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले, राकेश कुमार तिवारी बने रैपुरा थाना प्रभारी, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को वाचक बनाया, राजेश उपाध्याय को साइबर/मीडिया सेल, विजय कुमार सिंह को एसओजी/सर्विलांस की जिम्मेदारी, गौरव तिवारी बने एसपी के पीआरओ, रामासिंह यादव को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी।
➡️ फतेहपुर : अनियंत्रित होकर नहर में पलटी कार, कार सवार लोग मामूली चोटिल हुए, निजी चिकित्सक से कराया गया इलाज, किशनपुर क्षेत्र के सरौली मोड़ का मामला।
➡️ मथुरा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मथुरा पहुंचे, सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगे, यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर हुआ भव्य स्वागत, सम्मेलन दामोदरपुरा के होली पार्क में होने वाला है।
➡️ रायबरेली : छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ, गांव के ही युवकों पर पीटने का आरोप, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच शुरू, लालगंज क्षेत्र के पूरे अजबी मजरे ऐहार की घटना।
➡️ कन्नौज : दोना पत्तल की दुकान बनी चोरों का निशाना, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 40 हजार कैश, छिबरामऊ कोतवाली के सौरिख रोड का मामला।
➡️ सीतापुर : अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को रौंदा, सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, भाई संग मायके जा रही थी महिला, घायल भाई जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तंबौर थाना क्षेत्र के सुमली गांव का मामला।
➡️ लखनऊ : 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हजरतगंज तक मार्च, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा मार्च, तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में बैठक, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना बैठक में रहीं मौजूद, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सांसद तनुज पुनिया भी शामिल।
➡️ कौशाम्बी : सिराथू मेले से लौट रहे लोगों पर हमला, ब्रिज के नीचे सड़क पर शराब पी रहे थे हमलावर, अंशु पटेल, अंकुर पटेल समेत 16 लोगों पर आरोप, अमित मौर्य, विकास, आकाश तिवारी गंभीर घायल, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, पीड़ित विकास तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर, सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन ब्रिज का मामला।
➡️ लखनऊ : 6 दिसंबर को बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस, बसपा नेता सतीश चंद्र पहुंचे सामाजिक परिवर्तन स्थल, श्रद्धा-सुमन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, मायावती की मौजूदगी में दी जाएगी श्रद्धांजलि।
➡️ मुजफ्फरनगर : नेताजी मुलायम सिंह को अनोखी श्रद्धांजलि, निजी खेत में फूलों से सजाई नेताजी प्रतिमा, सपा नेता अजीम जैदी ने दी श्रद्धांजलि, मीरापुर के मुजेड़ा सादात में दिखा अनूठा सम्मान।
➡️ लखनऊ : चेन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, PGI पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से पकड़ा, उतरठिया अंडरपास के पास चेन चोरी की थी, गोरखपुर निवासी आरोपी सुनीता, मुस्कान गिरफ्तार, कब्जे से एक सोने की चेन बरामद।
➡️ कानपुर : 26 से 30 नवंबर तक भव्य हिंदू मेला, आयोजन में देशभर से जुटेंगे 1500 कार्यकर्ता, हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजन, आज कार्यकर्ता समन्वयक बैठक का आयोजन।
➡️ दिल्ली : 23 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन का फैसला, विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन का फैसला।
➡️ चित्रकूट : जमीन विवाद में डंडों से पीटकर युवक की हत्या, खेत की जुताई को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष, 3 लोग घायल, युवक पंकज त्रिपाठी की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार हुए, अन्य की तलाश जारी, मारकुंडी थाना के इटवा डुडैला गांव की थी वारदात।
➡️ आगरा : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंचीं ताजमहल, परिवार संग ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं, रविवार शाम करीब 3 बजे स्मारक में किया प्रवेश, परिवार संग मशहूर डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीरें, शाम करीब 3:45 बजे परिवार सहित हुईं रवाना।
➡️ झांसी : कार में अचानक लगी भीषण आग, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, मऊरानीपुर पुराने मऊ मोहल्ले का मामला।
➡️ सुल्तानपुर : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल, कार चालक कार छोड़कर फरार, कूरेभार थानाक्षेत्र की घटना।
➡️ लखनऊ : तेज रफ्तार कार ने मासूम की जान ली, घर से सामान लेने निकला था फरहान, घायल फरहान को अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, परिजनों ने पुलिस से की लिखित शिकायत, ठाकुरगंज के रिंग रोड चौकी क्षेत्र का मामला।
➡️ बाराबंकी : बाराबंकी में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, ई-रिक्शा, पिकअप के बीच भयंकर टक्कर, दो पुरुष, एक महिला की दर्दनाक मौत हुई, चार लोग घायल, पिकअप चालक गिरफ्तार, सलारपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा।
➡️ उन्नाव : सपा प्रवक्ता सुनील साजन का बयान, संविधान हमारे आपके जीवन में बदलाव लाया- सुनील, संविधान नहीं होता तो लोग MLA, मंत्री ना होते- सुनील, भगवंत नगर के रुझोई में कार्यक्रम में दिया बयान।
————————————————————————————

More Stories
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक