सुल्तानपुर30जून26*1 जुलाई से सुलतानपुर में स्कूली वाहनों की होगी सघन जांच, बिना फिटनेस-परमिट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई*
सुलतानपुर*स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट वाले स्कूली वाहनों की सघन जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अलका शुक्ला ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन वाहनों की फिटनेस अथवा परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल उनका नवीनीकरण करा लें। अन्यथा जांच के दौरान उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से भी कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केवल वैध फिटनेस और परमिट वाले वाहनों का ही संचालन सुनिश्चित करें। जिन वाहनों के दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें स्कूल परिवहन व्यवस्था में शामिल न किया जाए तथा संबंधित वाहन स्वामियों को शीघ्र नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए जाएं।
उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को केवल ऐसे स्कूली वाहनों से ही विद्यालय भेजें, जिनके सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हों। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सकेगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर26* पुलिस दीदी की अनोखी पहल – स्कूल, कॉलेज और भीड़ वाले इलाकों में सतत गश्ती शुरू
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*दिल्ली में सीमांचल की गूंज /कसबा विधायक नितेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की खास मुलाकात
कानपुर4अक्टूबर 26*पत्रकारों पर मुकदमों और दबाव का मामला, निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग