सुल्तानपुर30जुलाई26*सुल्तानपुर परिवहन विभाग का एक और बड़ा कारनामा*
*क्रेटा कार के बाद टेलर का कर दिया 150 टन का अजूबा चालान*
*एक दिन में दो बार इसी टेलर का कर दिया 3 लाख 60 हजार का चालान*
सुल्तानपुर जिले के चर्चित संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन का एक सनसनीखेज कारनामा सामने आया है। जिससे परिवहन विभाग की किरकिरी हो रही है।
जिले की सड़क पर ओवर लोड वाहन ढ़ूढ़ने निकले एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश गुप्ता का इसके पहले का कारनामा सुने, 31 जनवरी 2026 को पूर्बांचल एक्सप्रेस वे पर एक वाहन UP 32 MY 8765 का ओवरलोड में एक लाख तीन हजार रूपये का चालान कर दिया।चालान का मैसेज जब वाहन स्वामी श्वेता सिंह के पास पंहुचा तों उनके होश उड़ गए। क्रेटा प्राइवेट वाहन पर 34 टन ओवरलोड का 88000 रुपया मोटरकैब उल्लंघन का 05 हजार रूपया और परमिट फेल होने का 10 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया। विभागीय सूत्रों की माने तों चालान में फोटो डेशबोर्ड की लगी है। गाड़ी मालिक श्वेता सिंह ने लिखित रूप से इसकी शिकायत विभाग के उचाधिकारियो से की थी
अब भूपेश गुप्ता का नया कारनामा सामने आया है, जिसमें उन्होंने टेलर NL01AB2166 का चालान 150 टन का ओवरलोड का चालान 3 लाख 30 हजार चालान फिर उसी दिन इसी टेलर का 10 हजार का चालान ठोका, दूसरा चालान ओवर स्पीड दिखाकर किया, नियम कानून यह है कि एक दिन में किसी वाहन का एक बार ही चालान हो सकता है, यह सभी चालान 12 जुलाई को किया गया
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन के साथ चलने वाले दीवान का भी गजब कारनामा है, 2020 में बाराबंकी जिले में दीवान ARTO बनकर वसूली करने के मामले में जेल जा चुका है, अब सुल्तानपुर जिले में प्रवर्तन और दीवान क्या क्या गुल खिला रहे हैं इसकी जांच की मांग तेज हो चली है, सूत्रों का दावा है कि क्रेटा और टेलर बानगी भर हैं, कई और भी खुलासे हैं।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें