सुल्तानपुर24मई26*गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ*
सुल्तानपुर*आगामी पवित्र गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 मई 2026 को जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा ड्यूटी में लगने वाले अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला, धोपाप घाट थाना क्षेत्र लम्भुआ के सुचारू संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था, घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर, एसडीएम लम्भुआ, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, थाना प्रभारी लम्भुाआ, थाना प्रभारी कादीपुर, महिला थाना प्रभारी व अन्य अधि/कर्म0गण मौजूद रहे।

More Stories
सुल्तानपुर24मई26*16 साल बाद फिर जगी कानूनगो रामकुमार यादव के परिजनों को इंसाफ की उम्मीद
कौशाम्बी24मई26*आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को सौंपी मतदाता सूची!*
हरिद्वार24मई26*देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित