सुल्तानपुर21जून26*दरोगा के बाद अब पीसीएस अफसर बना बेटा, सुल्तानपुर के इस परिवार ने रचा नया इतिहास
सुल्तानपुर जनपद के कुंडवार ब्लॉक अंतर्गत स्थित कुबेर तिवारी का पूरा भंडरा गांव इन दिनों गर्व और खुशी से झूम रहा है। गांव के होनहार युवा ऋषभ तिवारी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अथक संघर्ष के दम पर बिहार पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही ऋषभ के चयन की खबर गांव पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
ऋषभ तिवारी के पिता राजबहादुर तिवारी उर्फ राजा जी और माता मंजू तिवारी ने अपने दोनों बेटों को शिक्षा, अनुशासन और संघर्ष का ऐसा पाठ पढ़ाया, जिसका परिणाम आज पूरे समाज के सामने है। यह परिवार पहले भी अपनी उपलब्धियों के कारण चर्चा में रहा है। लगभग आठ वर्ष पूर्व ऋषभ के बड़े भाई सत्यम तिवारी का चयन बिहार पुलिस में दरोगा पद पर हुआ था। अब छोटे भाई ऋषभ ने बिहार पीसीएस में सफलता प्राप्त कर परिवार की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ऋषभ शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और मेहनती रहे हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। दिन-रात की मेहनत, परिवार का सहयोग और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी पूंजी बने। आज उनकी यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि एक ही परिवार से पहले दरोगा और अब पीसीएस अधिकारी का चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऋषभ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर कदम चूमती है।
आज पूरा भंडरा गांव अपने इस होनहार बेटे पर गर्व कर रहा है। हर तरफ एक ही चर्चा है—“राजा जी के घर का एक बेटा कानून की रक्षा कर रहा है और दूसरा अब प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेगा।” यह सफलता न केवल तिवारी परिवार की जीत है, बल्कि पूरे क्षेत्र के सपनों और उम्मीदों की भी जीत है !!

More Stories
हरदोई21जून26*जमीनी विवाद ने ली भट्ठा व्यापारी की जान, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
बांदा में 21जून 26 BJP कार्यालय पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रामपाल प्रजापति ने कराया योगाभ्यास*
लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*