*सुलतानपुर ब्रेकिंग*
सुल्तानपुर15सितम्बर25*जिले की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।
बसपा सरकार में खेल मंत्री रहे और जयसिंहपुर से दो बार विधायक रह चुके ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की।मुलाकात के दौरान ओपी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ कई अन्य पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।अचानक हुई इस मुलाकात ने सुलतानपुर की क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है और नई चर्चाओं को जन्म दिया है।ओ.पी सिंह इलाके में अपनी मजबूत पकड़ और सक्रिय राजनीति के लिए जाने जाते हैं।हालांकि बीते कुछ समय से वे राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी से उनकी यह मुलाकात 2027 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*