लखनऊ 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: CM योगी का दो दिवसीय बलरामपुर दौरा आज से। आज और 28 नवंबर को बलरामपुर में रहेंगे CM। दोपहर 1:30 बजे तुलसीपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी। 1:35 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे सीएम योगी। ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम। शाम 5 से 6 बजे तक श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम। देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री। 28 नवंबर सुबह 8:30 बजे मंदिर से होंगे रवाना। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां।
➡️दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक। दोपहर 1 बजे होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक। बैठक में अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा।
➡️दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में होंगे शामिल। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रहेंगे मौजूद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल। पदाधिकारियों संग संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा।
➡️लखनऊ: आज सुबह 11:15 बजे कांग्रेस की प्रेसवार्ता। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम करेंगे संबोधित। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा भी रहेंगी मौजूद।
➡️कुशीनगर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का दौरा आज। सुबह 11:30 बजे हाटा में संगठनात्मक बैठक। दोपहर 2:30 बजे कुशीनगर विधानसभा की बैठक। बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को देंगे मार्गदर्शन।
➡️लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज। दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय पर करेंगे प्रेस वार्ता।
➡️गोंडा: आज गोंडा में CM योगी का बड़ा कार्यक्रम। देवीपाटन मंडल के छात्रों को मिलेगी सौगात। 41 हजार छात्रों को टैबलेट-लैपटॉप मिलेगा। CM योगी आदित्यनाथ बांटेंगे टैबलेट-लैपटॉप। आज दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी। स्नातक, परास्नातक पास कर चुके छात्रों को सौगात।
➡️लखनऊ: लखनऊ में विशेष लोक अदालत के प्रचार की तैयारी। आज PRV वाहनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी। जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह करेंगे रवाना। कैसरबाग पुराने हाईकोर्ट परिसर से निकलेंगे वाहन। सुबह 10 बजे गेट नंबर-6 पर होगा कार्यक्रम। 28 नवंबर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत। लंबित ट्रैफिक चालानों का किया जाएगा निस्तारण। मोटर वाहन अधिनियम के मामलों पर रहेगा फोकस। 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। PRV वाहनों से लोक अदालत का होगा प्रचार-प्रसार।
➡️लखनऊ: मलिहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता। चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी यश अरेस्ट। रहीमाबाद में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की थी। शटर तोड़कर जेवरात, CCTV किया था चोरी। चोरी की वारदातों में अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
➡️लखनऊ: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का मामला। मामले में सआदतगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा। आरोपी की पहचान इकबाल कदीर के रूप में हुई। शादी का झांसा देकर होटल में बनाए संबंध- पीड़िता। धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी आरोप। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये। आशियाना क्षेत्र में माया कैफे के पास से हुई गिरफ्तारी।
➡️लखनऊ: बंथरा क्षेत्र में वाहन ने युवक को मारी टक्कर। हादसे में 23 वर्षीय अंकित कुमार की मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
➡️लखनऊ: कैसरबाग में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी। नाज सिनेमा रोड स्थित बिल्डिंग में चल रहा था जुआ। घेराबंदी कर 17 जुआरियों को किया गिरफ्तार। मौके से 8 लाख 41 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद। कैसरबाग पुलिस, सर्विलांस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई।
➡️बहराइच: 88 साल के बुजुर्ग बृजपाल को बड़ी राहत। बृजपाल की शासन ने सजा माफ की। देर रात जेल से किया गया रिहा। 1995 में सिसैया चूड़ामणि में हुआ था तिहरा हत्याकांड। पूर्व प्रधान गौकरण सिंह समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या। अमरीका और बजरंगी की भी की गई थी हत्या। महसी विधायक के बड़े भाई समेत 5 को हुई थी सजा।
➡️कानपुर: खड़ी इलेक्ट्रिक कार से उठा धुआं। सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️बुलंदशहर: खुर्जा में पुलिस और बदमाश फैजान के बीच मुठभेड़। आरोपी फैजान पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️रायबरेली: रायबरेली में 22 वर्षीय युवक का मिला शव। छप्पर में फांसी के फंदे से लटका मिला शव। डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित। 6 माह से मानसिक बीमारी से परेशान था। खीरों थाना क्षेत्र के पहरौली गांव की घटना।
➡️रायबरेली: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। बाइकों में सवार 2 युवतियों समेत 4 लोग घायल। बछरावां क्षेत्र के नंदा खेड़ा के पास की घटना।
————————————————————————————

More Stories
नई दिल्ली 27 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग