सुल्तानपुर २२ दिसंबर २५ * *दर्जनों गाड़ियों के काफिले संग लोलेपुर पहुंचा सिराज अहमद का शव,भारी पुलिस बल तैनात*
सुल्तानपुर। सहारनपुर से पोस्टमार्टम के बाद एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद उर्फ पप्पू का शव उसके पैतृक गांव लोलेपुर लाया गया। शव पहुंचते ही घर पर परिजनों के साथ भारी भीड़ जुट गई। हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ एसओजी टीम मौके पर मुस्तैद रही।प्रशासन के अनुसार आज मगरिब की नमाज़ के बाद शव को प्यारेपट्टी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।अंतिम संस्कार को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।सूत्रों का कहना है कि जनाज़े में शामिल होने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर11अगस्त26*मैसर्स दौलत राम मोहनदास फर्म के फ्राड प्रोपराइटर और KDA अधिकारियों द्वारा ज़मीन के कागजों में किया गया उलट फेर*
नई दिल्ली11अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज 2चैनल पर*आज का राशिफल*