सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
न्याय नहीं मिलने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील*
सहारनपुर*अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (गुर्जर आर्मी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संस्थापक चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी सहारनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर राजस्थान के धौलपुर निवासी जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई- ज्ञापन में कहा गया कि जगन गुर्जर एक सामान्य परिवार से थे, जिन्होंने अपराध की दुनिया छोड़कर प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था और जोधपुर हाई सिक्योरिटी जेल में सजा काट रहे थे- आरोप है कि 19 जून 2026 को जेल के भीतर उनकी सुनियोजित हत्या कर दी गई- इसके करीब 24 घंटे बाद उनके रिश्तेदार काला गुर्जर की भी करौली जेल में हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गुर्जर समाज सहित सर्वसमाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है- चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष सीबीआई जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाती है तो देशभर में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी- ज्ञापन सौंपने के बाद उपस्थित लोगों ने जगन गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई- इस अवसर पर विक्रम सिंह दूधला, ओमी पंवार एडवोकेट, राजपाल सिंह सत्तावकर, अनमोल बावरी, संदीप कुमार, पंकज चौहान, अनुज सिंह पंवार, आशु चौधरी, मिंटू चौधरी, डॉ. मुकेश, दिनेश चौधरी जंधेड़ी, डॉ. विजय पाल सिंह, राजू माजरा, नवनीत पंवार, करण चौहान देवेंदर चौहान एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग उपस्थित रहे!!
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,