सहारनपुर27दिसम्बर24*अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोड पर एडीएमएफ रजनीश मिश्र की सख्त कार्रवाई…*
*सहारनपुर*
जनपद में हो रहे अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एडीएम (एफ) रजनीश मिश्र के नेतृत्व मे की गई जांच में 15 डंपर पकड़े गए हैं। इन वाहनों के स्वामियों और चालकों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एडीएम (एफ) रजनीश मिश्र ने जानकारी दी कि सहारनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान इन वाहनों को अवैध खनन और ओवरलोडिंग में लिप्त पाया गया। इसके अलावा, स्टोन क्रशर स्वामियों पर भी कार्रवाई की गई है। इसमें बेहट तहसील के बरथाकोरसी स्थित मैसर्स राधे कृष्ण स्टोन क्रशर एंड स्क्रीनिंग प्लांट और to हरियाणा के एक अज्ञात स्टोन क्रशर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एडीएम (एफ) रजनीश मिश्र ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
बंगलौर16जुलाई26*कर्नाटक के धारवाड़ में 45 साल के डॉक्टर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई.
नई दिल्ली16जुलाई2026*भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट शुरू की..*
दिल्ली16जुलाई26*”देश के हर इंसान की ज़िंदगी क़ीमती है। सरकार द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की जानी चाहिए”*