सहारनपुर21सितम्बर25*गांव घ्याना में हुई लाखों रुपए की चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी*
शुक्रवार को देर रात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
*गांव घ्याना निवासी सुन्दर पुत्र नेकीराम ने बताया कि* वह परिवार के साथ गुघाल के मेले में गए हुए थे। घर पर करीब 60 वर्षीय माता बालेश्वरी थी जिसे चोरों ने कुछ पदार्थ सुंघाकर घर में रखे 5,23,500 रुपए की नकदी सहित सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, डायमंड रिंग, पायजेब व तगड़ी इत्यादि सभी सामान चोरी कर लिया है।सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सागर जैन व देवबंद कोतवाल पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी की घटना का जायजा लिया। *पुलिस का कहना है कि* मामला संदिग्ध लग रहा है जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर