सहारनपुर14जनवरी25*नेहरू मार्किट और रायवाला में साप्ताहिक बंदी लागू**
नेहरू मार्किट, जुबली पार्क, रायवाला और अन्य बाजारों में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू कराई गई। नगरायुक्त संजय चौहान के आदेश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में निगम और पुलिस अधिकारियों ने बाजारों की नाकेबंदी की।
वेंडरों को बाजारों में फड़ लगाने नहीं दिया गया और दुकानदारों को आदेश का पालन करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम ने सोमवार को घोषणा की थी कि मंगल बाजार केवल मेला गुघाल स्थल पर ही लगेगा। इस सख्ती के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा।
अपर नगरायुक्त ने बताया कि वेंडरों ने आरक्षित स्थल पर ही फड़ लगाई और दुकानदारों ने भी सहयोग किया। कार्रवाई में नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे, जिससे साप्ताहिक बंदी पूरी तरह सफल रही।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*