सहारनपुर08मार्च24*थाना फतेहपुर,थाना सदर बाजार,थाना बेहट,थाना गागलहेडी प्रभारियो की बड़ी कार्रवाई*
*➡️थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने 130 ग्राम अवैध चरस के साथ,चरस कारोबारी को किया गिरफ्तार*
*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,लूट के मामले में 7 साल से फरार 25 हजारी इनामी फिरोज देशी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार,दो वारंटियो पर भी कार्रवाई*
*➡️थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मात्र 5 घंटे मे किया,महिला से मोबाइल लूट की घटना का जोरदार खुलासा,घटना में प्रयुक्त बाईक व मोबाइल के साथ 2 लूटेरे गिरफतार,बाईक को किया सीज*
*➡️थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना की पुलिस टीम ने मात्र ढाई घंटे में गिरफ्तार किया,महिला रेप करने वाला*
*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारिया चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक यमुना प्रशाद ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से आज एक जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर नशा कारोबारी दिलशाद उर्फ सोनू पुत्र नाजिम निवासी ग्राम कुरडीखेडा थाना बिहारीगढ़ को माजरी पेट्रोल पम्प मोड़ पर चेकिंग के दौरान 130 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।और इस चरस कारोबारी के अपराधिक इतिहास की बात की जाए,तो यदी आप सुनेंगे,तो दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे,12 से अधिक अपराधिक मामले माननीय न्यायालय में विचाराधीन है अभियुक्त दिलशाद के।इसके अलावा *थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी* की एक पुलिस बड़ी टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना व स्वाट टीम से दीपक कुमार ने अपने सहयोगी दल के साथ गांव मवीकलां से चेकिंग के दौरान एक ऐसे लूट के शातिर 25 हजारी इनामी बदमाश फिरोज उर्फ नानू उर्फ जिकरिया पुत्र सज्जाद निवासी कस्बा व थाना केराना जनपद शामली को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया,जो लूट की घटना को अंजाम देकर लगभग 7 साल से फरार था,इस लेटेरे की गिरफ्तारी पुलिस टीम के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।और यही नहीं *इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक नीरज सिंह ने मय हमराही फोर्स के साथ छापेमारी करते हुए दो शातिर वारंटियो मशरूर पुत्र हाजी इस्लाम व शमशाद पुत्र हाजी इस्लाम दोनों ही निवासी पठानपुरा को किया गिरफतार। *थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोबिल्स कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से आज एक महिला से मोबाइल लूट की घटना का मात्र 5 घंटे में जोरदार खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान गंदेवड तिराहा के पास दोनों शातिर लूटेरों गौरव पुत्र सुंदर लाल व बिंटू पुत्र सोमपाल दोनों ही निवासी ग्राम दाबकी गुर्जर थाना देहात कोतवाली को लूट के मोबाइल तथा लूट की घटना मे प्रयुक्त सुपर स्पेलंडर बाईक यूपी-11 ए,एक्स 9940 के साथ किया गिरफतार।बाईक को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।और यही नहीं *थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक शाहनवाज ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से आज जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए महिला के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त आशू पुत्र जहीर निवासी जनकनगर थाना जनकपुरी को मात्र ढाई घंटे में किया गिरफ्तार।आपको बता दें,कि उक्त यह वहशी दरिंदा महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था,जिसकी तलाश में *थाना गागलहेडी प्रभारी संदीप कुमार अधाना* ने एक टीम का गठन कर इस रेप के आरोपी के पीछे लगा दी थी,जिसे मात्र ढाई घंटे में सिटी कान्वेंट सेंटर के पास स्थित ग्राम कुम्हारहेडा से पकड़ लिया गया।

More Stories
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य
रायगड1अगस्त26*माथेरान घाटात मोठा अनर्थ टळला! रायगड पोलिसांच्या दूरदृष्टीमुळे वाचले अनेकांचे प्राण
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*