September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**

मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**

मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

बारात से लौटने के बाद कहासुनी ने लिया हिंसक रूप,,, करीब आधा दर्जन घायल । मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के गांव सुजड़ू में बारात में शराब पीकर जाने की बात को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। घायल इंतजार के अनुसार, उनके परिवार की बारात 12 सितंबर को गई थी। उनका कहना है कि लड़की पक्ष की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि बारात में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर न आए। इसके बावजूद उनके चाचा का बेटा कथित तौर पर शराब के नशे में बारात में पहुंच गया। इंतजार के मुताबिक, इसको लेकर परिवार के लोगों को वहां कथित रूप से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बारात से वापस लौटने के बाद इसी बात को लेकर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में इंतजार समेत करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया

Taza Khabar