सहारनपुर08मार्च*कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीमें लगातार कामयाबी की और*
*➡️कस्बा लंढौरा से चुराई गई स्विफ्ट डिजायर कार सहित दो चोर चढ़े नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा के हत्थे*
*➡️चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार बेचने जा रहे चोर नुमाइश केम्प पुरानी चौकी के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार*
*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों के चलते कोतवाली नगर प्रभारी को मिली बड़ी कामयाबी*
*सहारनपुर*/
कोतवाली नगर का कार्यभार सम्भालते ही अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारिया कर जेल की सलाखें दिखाने वाले इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आज एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो वाहन चोरों को स्विफ्ट डिजायर कार के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा अपनी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संजय कुमार,शान मौहम्मद व कांस्टेबल कपिल कुमार के साथ ढमोला पुल नुमाइश केम्प पर वाहन चेकिंग में लगे थे,कि अचानक सामने से आ रही स्विफ्ट कार जिसका नम्बर यूके-08-एजी 0054 को जैसे ही पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया,तो कार चालक ने कार को और तेज दौड़ा लिया,जांबाज पुलिस टीम ने भी अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए कार का पीछा करते हुए कार सवार दोनों युवकों को पुरानी पुलिस चौकी के पास जबरदस्त तरीके से घेराबंदी कर पकड़ लिया,जिसमे सवार दोनों वाहन चोरो अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी कस्बा एवम थाना लंढौरा रूड़की हरिद्वार व शाबेज पुत्र हिदायत निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर रूड़की हरिद्वार से जब पुलिस टीम ने सख्ती से पुछताछ की तो दोनो वाहन चोरों ने पुलिस टीम के सामने कार चोरी का जुर्म इकबाल करते हुए बताया,कि यह कार उन्होंने कस्बा लंढौरा से कल चुराई थी,जिसे वह बेचने जा रहे थे,और पुलिस ने पकड़ लिया।आपको बता दें,कि इन दोनों वाहन चोरों का कार सहित पकड़े जाना पुलिस टीम के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य