सहारनपुर १८ जून २०२६ * विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर चला पीला पंजा, 30,000 वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया ध्वस्तीकरण….
सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। उपाध्यक्ष एवं सचिव के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, प्राधिकरण की टीम ने आज 18 जून 2026 को जोन-01 और जोन-10 में बड़े स्तर पर सील एवं ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया। इस कार्रवाई के अंतर्गत जोन-01 में देहरादून मेन रोड, गागलहेड़ी (पेट्रोल पंप के पास) में एक बड़ी सफलता हाथ लगी। यहाँ अमित नामक व्यक्ति द्वारा लगभग 30,000 वर्गमीटर के विशाल भूभाग पर बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के अवैध रूप से भूमि का समतलीकरण कर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण के दस्ते ने मौके पर पहुँचकर अवैध प्लाटिंग के कार्य को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,