महोबा १८ जून २०२६ * महोबा पुलिस की बड़ी सफलता, दो गुमशुदा महिलाएं सकुशल बरामद
रिपोर्ट: सादिक इस्लाम न्यूज़ यूपी आज तक
चरखारी (महोबा)*जनपद महोबा में चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत थाना चरखारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में थाना चरखारी पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, गुमशुदगी क्रमांक 09/2026 से संबंधित संतोषी पुत्री सियाराम (20 वर्ष) निवासी ग्राम बमरारा, थाना चरखारी को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद किया। वहीं गुमशुदगी क्रमांक 17/2026 से संबंधित शिवांगी उर्फ शिवानी पत्नी आशुतोष (22 वर्ष) निवासी ग्राम धवारी, थाना खरेला को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें सम्मानपूर्वक उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। महिलाओं की सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने महोबा पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना की।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रथम टीम
उपनिरीक्षक भगवानदीन
महिला कांस्टेबल प्राची सिंह
द्वितीय टीम
उपनिरीक्षक हार्दिक सिंह
कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह
महिला कांस्टेबल दीपाली मिश्रा
महोबा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन खोज” अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है, जिससे गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाने में सफलता प्राप्त हो रही है।

More Stories
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।
सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की