*सहारनपुर: 13अप्रैल25उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज सहारनपुर में प्लाइवुड उद्योग से जुड़े संवाद व समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे।*
*कार्यक्रम आईआईटी रुड़की कैंपस में होगा। कार्यक्रम प्लाइवुड मैन्युफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।*
इस कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल सहित हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी प्लाइवुड क्षेत्र के उद्यमियों की भागीदारी रहेगी।
कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। इस दौरान वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून की विशेषज्ञ टीम प्रगतिशील किसानों और उद्यमियों को पॉपुलर सहित अन्य उन्नत प्रजातियों के टिंबर पेड़ उगाने की तकनीकियों, नई प्रजातियों और बेहतर उत्पादन से संबंधित टिप्स देगी।
कार्यक्रम में आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, संजीव अरोड़ा, प्रमोद सड़ाना, चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव ऋषभ अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ उद्यमी एवं संगठन पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
रिपोर्ट
आलोक अग्रवाल
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री