सतना9अगस्त2026*रैगांव की जनता को गुमराह कर रही हैं प्रतिमा बागरी : कल्पना वर्मा
‘आदर्श विधानसभा’ सिर्फ कागजों में, विकास के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और
सतना। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि रैगांव को आदर्श विधानसभा बनाने के दावे केवल कागजों और अखबारों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि मोटवा सहित विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। कई गांवों में विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कुछ स्कूलों में भवन की समस्या बनी हुई है, वहीं सड़क सुविधा के अभाव में गंभीर मरीजों को आज भी चारपाई पर अस्पताल तक ले जाने की मजबूरी है। ऐसे हालात में रैगांव को आदर्श विधानसभा बताना जनता के साथ छलावा है।
कॉलेज भवन तक नहीं बना, रोजगार के अवसर भी नहीं : वर्मा
कल्पना वर्मा ने रैगांव विधानसभा मुख्यालय स्थित महाविद्यालय की स्थिति पर भ
More Stories
नई दिल्ली 28 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 28 सितंबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*