अयोध्या9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[08/08, 23:18] +91 98892 32879: *अयोध्या।*
*तारुन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना। पीड़ित सुनील कुमार रावत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।*
तहरीर के मुताबिक 7 और 8 अगस्त 2026 की रात करीब 11:45 बजे चोरी की वारदात हुई। पीड़ित के अनुसार गांव की बहार ट्यूबवेल में रखे बक्से से 10 हजार रुपये निकाल लिए।ट्यूबवेल रखी करीब 8 हजार रुपये कीमत की झटका मशीन भी उठा ले गए। ट्यूबवेल में सो रही माँ के पैर से चांदी की पायल और कान से सोने की कील निकालने का भी आरोप। इसके अलावा गले में पहने सोने के लॉकेट को भी चोर निकाल ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोर एक जोड़ी पायल भी लेकर फरार हुए। रात में हुई घटना की जानकारी सुबह मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को दी। पीड़ित ने थाना तारुन पुलिस से FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की।
थाना तारुन के चितावां गांव का मामला।
[08/08, 23:18] +91 98892 32879: अयोध्या।
जनपद के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक राजबली यादव की पुण्यतिथि आगामी 9 अगस्त को मनाई जाएगी। श्री यादव का देहांत 9 अगस्त 2000 को हुआ था।वह स्वतंत्रता आंदोलन में 1930 में पहली बार थाना राजे सुल्तानपुर पर युनियन जैक उतारने तथा तिरंगा फहराने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद देश के आजाद होने तक लगातार आंदोलन से जुड़े रहे।
राजबली यादव स्मारक इंटर कालेज मडना पूराबाजार में आयोजित पुण्यतिथि प्रातः काल 11 बजे से शुरू होग। विद्यालय के प्रबंध निदेशक रवी यादव एडवोकेट ने बताया कि इस क्षेत्र से उनका गहरा लगाव रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
[08/08, 23:18] +91 98892 32879: अयोध्या।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक का निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रेक्टिस के कथित वीडियो के वायरल होने पर शासन ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी को जांच कराने के लिए किया निर्देशित, आरोप साबित होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश, प्राचार्य ने इस आशय का जारी किया पत्र, कॉलेज के सभी चिकित्सकों को प्राइवेट प्रैक्टिस न करने के लिए चेताया, दो दिन पूर्व मेडिकल कालेज के चिकित्सक का नाका स्थित निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करते वायरल हुआ था वीडियो।
[08/08, 23:18] +91 98892 32879: *प्रेस-नोट थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या*
*लोगो से टप्पेबाजी कर उनका एटीएम बदल कर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 19 ATM कार्ड, एक मो0सा0 , एक मोबाईल व 28500 रूपये बरामद ।*
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य के नेतृत्व में रूदौली पुलिस टीम द्वारा, एटीएम बदल कर टप्पेबाजी करनें वाले ठग को बिगनिया पुल से थोड़ा पहले ही दौदापुर गांव के पास से आज दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 07.35 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अभियुक्त के कब्जे से 01 सीजशुदा मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP36V5401 अपाचे 160 सीसी सफेद रंग, एक फोन वीवो Y12S नीला रंग , 28500 रु0 व 19 अदद एटीएम कार्ड बरामद हुए। थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 419/26 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस. का अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त – फरजान पुत्र स्व0 मो0 उस्मान नि0 किशुनी थाना शुकुलबाजार जनपद अमेठी
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु.अ.सं.249/2024 धारा 64/87/352 बीएनएस थाना शुक्ल बाजार अमेठी
2.मु.अ.सं.419/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस को0रूदौली अयोध्या
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1.संजय मौर्य प्रभारी निरीक्षक को0रूदौली अयोध्या
2.उ0नि0 जितेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी किला को0रूदौली अयोध्या
3.हे0क0 आशुतोष सरोज को0रूदौली अयोध्या
4. का0 अनिल कुमार को0रूदौली अयोध्या
5. का0 आयुष सैनी को0रूदौली अयोध्या
बरामदगी विवरण-
01.एक अदद सीजशुदा मोटरसाइकिल नं. UP36V5401( अपाचे 160 सीसी सफेद रंग)
02.एक फोन (वीवो Y12S नीला रंग)
03.28500 रुपये (जालसाजी की रकम)
04.19 अदद एटीएम कार्ड(विभिन्न बैंको)

More Stories
सतना9अगस्त2026*रैगांव की जनता को गुमराह कर रही हैं प्रतिमा बागरी : कल्पना वर्मा
नई दिल्ली9अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें…….