वाराणसी7मई26*गंगा नदी में सेल्फी और वीडियो बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
वाराणसी में गंगा नदी में सेल्फी और वीडियो बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा निवासी हर्षवर्धन ठाकुर गंगा में डूब गए। वह बीजेपी समर्थित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री थे।
बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन अपने 5 दोस्तों के साथ काशी घूमने पहुंचे थे। बुधवार देर रात एक क्रूज से दूसरे क्रूज पर जाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में गिर पड़े।
रात में अंधेरा और गंगा के तेज बहाव के कारण राहत-बचाव कार्य में दिक्कत आई और उन्हें तलाशा नहीं जा सका। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव नदी से बाहर निकाला गया।

More Stories
मथुरा7मई26* वृंदावन अंक गौशाला में हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की, मनीष ने दी थाने में तहरीर*
बांदा 6 मई 26* नगर निकाय एवं नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।**
बांदा 6मई26* गुम/भटके हुए 03 वर्षीय बच्चे को सूचना के 01 घण्टे के भीतर परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*