वाराणसी29मई2024*हीटवेव से लोग हो रहे परेशान.
वाराणसी से प्राची राय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। 29/04/24 12 राज्यों में 78 जगहों पर पारा 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। राजस्थान में गर्मी की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। यहां एक हफ्ते में 51 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान का चूरू देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान 49.9, हरियाणा के सिरसा में 49.5, राजस्थान के गंगानगर में 49.4, पिलानी और फलोदी में 49 डिग्री दर्ज हुआ। पिलानी में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मई 1999 में यहां अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री पहुंचा था। यूपी के झांसी में पारा 49 और प्रयागराज में 48.2 डिग्री पहुंचा। इससे पहले प्रयागराज में 1994 में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जम्मू में कई जगहों पर तापमान 43 डिग्री पार कर गया। यहां 1 जून से 16 जुलाई तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन रहेगा।
14 राज्यों में अलर्ट :-
मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा की अलग-अलग जगहों पर भी हीटवेव चलने की संभावना है।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*