वाराणसी20दिसम्बर23*काशी पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, संकट मोचन मंदिर में किया दर्शन पूजन_*
वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार को सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचे। अभिनेता अनुपम खेर ने मंदिर में विधि विधान से संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन- पूजन किया। इस दौरान संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ में भी शामिल हुए और पाठ करने वाले व्यास एवं ब्राह्मणों का पूजन अर्चन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन करके परम शांति की प्राप्ति हुई और मंदिर में चल रहे नवा पाठ में मानस के दोहों और चौपाइयों को सुनकर मन आनंदित हो गया।
वही अभिनेता को अपने बीच पाकर उनसे हाथ मिलाने और बात करने वालों की भीड़ लग गई। बता दें कि नवाह पाठ के तीसरे दिन मंगलवार को बालकांड के दोहे एवं चौपाई का ब्राह्मणों ने स्वर पाठ किया। प्रातः काल नवाह पाठ के यजमान प्रेमचंद मेहरा ने श्रीरामचरितमानस पोथी, व्यास एवं ब्राह्मणों का पूजन कर पाठ का शुभारंभ किया। पाठ के अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: