वाराणसी11अगस्त24*ओलंपियन ललित का तिरंगे संग खिलाड़ियों ने किया जोरदार स्वागत
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले ओलंपियन ललित उपाध्याय रविवार को जब वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे तो काशी उन पर प्यार लुटाती दिखाई दी। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ललित प्रेमी ललित के काफिले पर फूलों की बारिश करते दिखाई दिए। बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर रास्ते भर ओलंपियन ललित का अभिनंदन किया।
ललित का स्वागत हॉकी वाराणसी के पदाधिकारी ने किया। एयरपोर्ट से विजय जुलूस की शक्ल में उनका काफिला काशी विश्वनाथ धाम रवाना हुआ। यहां मत्था टेकने के साथ देवाधिदेव महादेव को पदक अर्पित किया। इसके बाद वे अपने गांव भगत्तपुर पहुंचे जहां आपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया l

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया