वाराणसी 30 अक्टूबर 26*वीवीआईपी दौरे को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, तीन घंटे पहले लागू होगा डायवर्जन
, ऑटो-ई-रिक्शा और भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
वाराणसी से नीलिमा राय की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री के 31 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शहर के करीब 20 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में वाराणसी के लोगों को घर से निकलने से पहले यातायात एडवाइजरी जरूर देखनी होगी।
यातायात पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था वीवीआईपी आगमन से तीन घंटे पहले लागू कर दी जाएगी और कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इसका सीधा असर शहर के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, कैंट क्षेत्र, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया और मंडुवाडीह सहित कई इलाकों में देखने को मिलेगा।
ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक
वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर कचहरी, पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वेश्वरगंज क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार की ओर भी ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए भी रूट में बदलाव किया गया है। ऑटो और ई-रिक्शा को लहरतारा एवं भिखारीपुर मार्ग के बजाय सिगरा-रथयात्रा मार्ग से भेजा जाएगा।
भारी वाहनों के लिए भी बदले रास्ते
राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर से मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से भारी वाहनों को एयरपोर्ट और हरहुआ की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की ओर आने वाली रोडवेज और निजी बसों को रिंग रोड चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक आएंगी। इसके बाद उन्हें परमपुर, लोहता और चांदपुर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं प्रयागराज और मिर्जापुर से आने वाली बसों को मुड़ैला तिराहे से ही वापस किया जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,