*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर 30 अक्टूबर 26*भाजपा में अंदरूनी घमासान! सत्ता में पदों की बंदरबांट के आरोप, संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान और अधिकार कहां?*
कानपुर नगर *भाजपा की सत्ता में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष गहराने लगा है।*
*कई ज़मीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब पार्टी सत्ता से बाहर थी, तब उन्होंने तन-मन-धन से संघर्ष किया, दरी पर बैठकर संगठन को मजबूत किया और उस समय की तत्कालीन सरकार की पुलिस की लाठियां तक खाईं, लेकिन आज सत्ता आने के बाद कथित तौर पर कुछ नेताओं और पदाधिकारियों पर धन के दम पर संगठन में बड़े पद बांटने के आरोप लग रहे हैं।*
*सूत्रोनुसार हाल ही में एक महिला को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़े पद पर नियुक्ति और अब युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी बनाए जाने की चर्चाओं ने अंदरूनी राजनीति को गर्मा दिया है।*
*तो वहीं अब ज़मीनी कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्षों तक संघर्ष करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का मूल्यांकन आखिर कौन करेगा? जमीनी कार्यकर्ताओं में यह भी चर्चा है कि संगठन की कथित अनियमितताओं का विरोध करने पर कहीं उन्हें ही विरोधी बताकर फर्जी मुकदमों में न फंसा दिया जाए।*
*जिस कार्यकर्ता ने पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के लिए संघर्ष किया, आज वही अपनी आवाज उठाने से कतरा रहा है। आखिर संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं का अधिकार और सम्मान कहां खो गया? क्या अब समर्पण नहीं, बल्कि रसूख और धन ही पद पाने का पैमाना बनता जा रहा है?*
More Stories
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,
लखनऊ 30 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*