लखीमपुरखीरी उचौलिया खीरी10 जून26*विधुत विभाग में एक संविदाकर्मी कि कर्ट लगने से मौत*
जनपद लखीमपुर खीरी थाना उचौलिया क्षेत्र के ग्राम लोधियापुर में गोकन फीडर की 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य कर रहे संविदाकर्मी अतुल मिश्रा की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिना सूचना विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, उपखंड अधिकारी शुभम मौर्य सहित प्रशासनिक और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन शुरू में पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन प्रशासन से वार्ता के बाद शर्तों के साथ सहमति बनी।
समाजवादी पार्टी नेता जयकरन बाजपेई ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ग्राम पंचायत कल्लुआ के प्रधान गुरमेज सिंह, प्रदीप बाजपेई एवं तमाम संभ्रांत व्यक्ति पीड़ित के साथ मौजूद रहे
उपखंड अधिकारी शुभम मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। वहीं अधिशासी अभियंता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसएसओ की लापरवाही सामने आई है तथा संबंधित जेई की भूमिका की भी जांच कर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
More Stories
बस्ती 18 सितंबर 26*बड़हर खुर्द पेट्रोल पंप कांड में कहानी पर सवाल, रकम के अंतर ने बढ़ाया रहस्य*
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………