लखीमपुर खीरी25 अक्टूबर 26*बंदरों से संघर्ष वाले मोहल्लों और गांवों का होगा बेसलाइन सर्वे….
लखीमपुर खीरी में बंदरों की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने डीएम की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक समिति गठित की है, वन विभाग इसमें सहयोग करेगा, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है
समिति बंदरों से प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर रिपोर्ट देगी, बंदरों को पकड़ने के लिए दक्ष लोगों की टीम का पंजीकरण कराया जाएगा और बेसलाइन सर्वे के बाद आगे की कार्ययोजना तय होगी
बंदरों को रेस्क्यू सेंटर में रखने की योजना व्यावहारिक नहीं मानी गई है, इसलिए उन्हें आबादी से दूर ऐसे उपयुक्त स्थानों पर छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, जहां पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो और लोगों से उनका संघर्ष कम हो सके
More Stories
प्रयागराज 25 अक्टूबर 26*प्रयागराज में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में शामिल हुए कांग्रेसी*
कानपुर देहात, 25 अक्टूबर 2026*जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*
सहारनपुर 25 अक्टूबर 26*मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्थाओं की सराहना*