लखनऊ१६ दिसम्बर २५ * के अवध चौराहे से बचकर निकलें, 15 दिन और लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
लखनऊ के अवध चौराहे पर अंडरग्राउंड मार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन अब तक दुरुस्त न होने के कारण ट्रैफिक डायवर्जन को 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। 24 नवंबर की रात पाइपलाइन टूटने के बाद सड़क धंसने की आशंका को देखते हुए अवध चौराहे से आलमबाग की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया था। डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मरम्मत कर रही कंपनी को अतिरिक्त समय दिया गया है, इस दौरान पहले से लागू डायवर्जन जारी रहेगा। पारा से आने वाले वाहन तिकोनिया तिराहा, कानपुर से आलमबाग जाने वाले शहीद पथ तिराहा और सीतापुर से आने वाले वाहन इंदौरा से किसान पथ होकर जाएंगे। डायवर्जन के चलते आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#LucknowTraffic #AwadhChauraha #TrafficDiversion #LucknowUpdate #UttarPradesh #RoadConstruction #LucknowKhabar #LucknowTodaysNews

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*