अयोध्या १६ दिसम्बर २५ *यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्पूर्ण खबरे। …
[2:26 pm, 16/12/2025] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
विधायक खेल प्रतियोगिता 20-21 दिसंबर को डाभासेमर स्टेडियम में होगी। इसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेल होंगे। जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर स्तर पर महिला और पुरुष वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देना।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी।
[2:26 pm, 16/12/2025] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हिंदू धाम डॉक्टर रामविलास दास वेदांती को दे रहे हैं अंतिमविदाई।
कल मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में हुआ था डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन।
अयोध्या में पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने के लिए संतों के साथ उनके शिष्यों का भी लगा है जमावड़ा।
देर रात अयोध्या पहुंचा है पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर।
राम मंदिर आंदोलन में रामविलास दास वेदांती थे अग्रणी।
[2:26 pm, 16/12/2025] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा और पूर्व सांसद, साकेतवासी डॉ. रामविलास दास वेदांती के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा, वेदांती जी का पूरा जीवन अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या धाम के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन रामकाज के लिए समर्पित किया था।योगी आदित्यनाथ ने वेदांती के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें राम जन्मभूमि आंदोलन का समर्पित सिपाही बताया। 25 नवंबर को राम जन्मभूमि के शिखर पर धर्म ध्वज कार्यक्रम में भी वेदांती जी महाराज जी की उपस्थिति रही।श्रद्धांजलि सभा देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हुए।
[2:26 pm, 16/12/2025] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
निर्मला हॉस्पिटल प्रकरण पर अस्पताल प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
अयोध्या।
अयोध्या में निर्मला हॉस्पिटल में महिला की मौत को लेकर हुए विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। प्रशासन का कहना है कि संबंधित महिला की मृत्यु उनके अस्पताल में नहीं हुई है और इस मामले में अस्पताल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घटना की रात कुछ अराजक तत्व अस्पताल परिसर में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। एलईडी टीवी, रिसेप्शन काउंटर सहित अस्पताल के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को भी रात में परेशान किया गया, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई।
अस्पताल प्रशासन ने आरोप लगाया कि बिना किसी पुष्टि के अफवाह फैलाई गई, जिसके चलते यह अराजकता फैली। प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल मरीजों के इलाज और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है और अस्पताल प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही महिला की मौत से जुड़ी सच्चाई सामने आ पाएगी। और इस मामले पर सीएमओ अयोध्या ने जांच के आदेश भी दिए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फोन पर दी
[2:26 pm, 16/12/2025] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी का ट्रांसफर,भेजे गए बहराइच, रायबरेली के सूचना अधिकारी अनुराग रंजन होंगे अयोध्या के नए सूचना अधिकारी।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*