May 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, पहले ही दिन 98,832 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा, सोनभद्र स्व-गणना में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर, सोनभद्र में 17,961 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की, औरैया दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा, लखनऊ में 3,865 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की, लखनऊ में 3,296 लोगों ने फॉर्म सबमिट किया, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी में हजारों पंजीकरण, आजमगढ़ और बरेली में भी हजारों पंजीकरण, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद में हजारों पंजीकरण

➡हापुड़- आनंदा डेयरी के सिक्योरिटी एडमिन से मांगी रंगदारी, चेयरमेन राधेश्याम को भी धमकी देने का आरोप, पत्र भेजकर मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, नीरज गैंग पर रंगदारी मांगने का आरोप, सुशांत पांडे से मारपीट का गंभीर आरोप, बाइक सवार दो अज्ञात पर फायरिंग का आरोप, अवैध तमंचे से फायरिंग करने का आरोप, मेरठ के कंकरखेड़ा पते पर रकम भेजने की मांग, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, 6 नामजद और 2 अज्ञात पर केस दर्ज, पिलखुआ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

➡लखनऊ- STF ने मादक पदार्थ तस्करी का किया भंडाफोड़, STF ने एक अभियुक्त को किया अरेस्ट, कब्जे से 1.426 किलो अफीम बरामद, तस्कर राधा स्वामी सत्संग आश्रम, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ- अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर दी जान, मृतक की पहचान शैलेन्द्र प्रताप के रूप में हुई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित किया, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, लखनऊ के अलीगंज इलाके का मामला

➡हापुड़- बीए LLB की परीक्षा में पकड़े गए नकलची, चार अभ्यर्थी पर्ची से नकल करते पकड़े गए, कॉपियां सील कर सीसीएसयू को भेजी गयी, दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी भी पकड़ा गया, हापुड़ नगर क्षेत्र क़े SSV PG कॉलेज का मामला

➡मुरादाबाद- ईख के खेत से मिले तेंदुए के शावक, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, वन विभाग ने खेत में लगाया था कैमरा, कैमरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, शावकों को ले जाती दिखी मादा तेंदुआ, मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का मामला

➡पीलीभीत- शराब की दुकान को लेकर बवाल, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदला, महिलाओं ने शराब की बोतलें निकालकर तोड़ीं, तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग, पुलिस कार्रवाई से मौके पर भगदड़, अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की दो गाड़ियां तोड़ीं, हंगामे में तहसीलदार, दारोगा को मामूली चोट, पुलिस कार्रवाई में कई महिलाएं भी घायल, माधोटांडा क्षेत्र के बूंदीभूड गांव का मामला

➡बहराइच- अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अस्पताल चौराहे पर चला बुलडोजर अभियान, अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया, दर्जनों दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया, नालों पर किया गया था अवैध कब्जा, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, बहराइच कोतवाली नगर इलाके का मामला

➡बहराइच- युवक पर जानलेवा हमले का मामला, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, आकाश पैथोलॉजी के सामने हुई थी मारपीट, फरार चल रहे 4 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं शामिल, कोतवाली नगर इलाके का मामला

➡झांसी- रॉयल सिटी कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, पुलिस ने बड़े सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी की बरामद, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनें, BJP नेता आशीष उपाध्याय की हुई गिरफ्तारी, 5 घंटे तक रॉयल सिटी का मुख्य गेट रहा सील, बाहरी लोगों की एंट्री पर पुलिस ने लगाई रोक, पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करती रही पुलिस

➡हापुड़- दहेज के लिए महिला को जलाकर मारने मामला, पति समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज, महिला की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने ससुर को किया गिरफ्तार, थाना देहात के भीमनगर का मामला

➡हापुड़- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवारीक विवाद के चलते की आत्महत्या, युवक का पत्नी से चल रहा था विवाद, थाना देहात क्षेत्र क़े पन्नापुरी का मामला

➡ललितपुर- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना

➡रायबरेली- स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा, करहिया बाजार विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, घरो से स्मार्ट मीटर उखाड़कर उपकेंद्र में फेंके, सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी, महिलाओं ने बढ़े बिजली बिलों का लगाया आरोप, सलोन क्षेत्र के करहिया बाजार विद्युत उपकेंद्र का मामला

➡रायबरेली- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग भिड़े, महिलाओं ने कराया बीच-बचाव, रोकने के बावजूद नहीं माने दोनों पक्ष, घटना का वीडियो हुआ वायरल, दुकान में तोड़फोड़ की भी सूचना, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मिया टोला का मामला

➡बहराइच- सार्वजनिक रास्ते की जमीन से हटाया कब्जा, कब्जा कर बनाई गई थी अवैध बाउंड्री वॉल, कोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर, SDM की मौजूदगी में ध्वस्त हुआ निर्माण, पयागपुर थाना क्षेत्र के सचौली का मामला

➡बहराइच- सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, हादसे में मौके पर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, रुकनापुर निवासी बताए जा रहे दोनों लोग, घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार, बहराइच थाना पयागपुर इलाके की घटना

➡मैनपुरी- सांसद डिंपल यादव का 2 दिवसीय दौरा आज, आज पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव के लिए सांसद करेंगी मंथन, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन करेंगी समाधान

➡हापुड़- 14 साल बाद शार्पशूटर रॉबिन गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 35 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गया, गंगा एक्सप्रेसवे के पास हुई गिरफ्तारी, नरेश कुशवाहा हत्याकांड में थी तलाश, छात्र नेता नरेश को मारी गई थी गोली, पुरानी रंजिश में कराई गई थी हत्या, प्लास्टिक सर्जरी की फिराक में था रॉबिन, पूर्व MLA बीएल कुशवाहा भी गए थे जेल

➡दिल्ली- नेता विपक्ष राहुल गांधी आज जाएंगे गुरूग्राम, सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे राहुल

➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह पहुंचें कोलकाता, कोलकाता में आज BJP विधायक दल की बैठक
————————————————————————————

Taza Khabar