May 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २७ मई २६ * जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध: मुख्यमंत्री,15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करने के निर्देश

लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- लखनऊ विवि के गेट नंबर 1 पर विरोध प्रदर्शन, पेट्रोल, डीजल और CNG कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध, समाजवादी छात्र सभा ने किया प्रदर्शन, बढ़ी ईंधन कीमतों के खिलाफ जताई नाराजगी, छात्रों ने महंगाई को लेकर उठाई आवाज

➡लखनऊ- प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने तोड़ा दम, संदीप सिंह को लगी थीं 3 गोलियां, एपेक्स ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत, गोलीकांड का CCTV आया सामने, आरोपियों ने 50 सेकेंड में मारीं 3 गोलियां, PGI थाना क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ- बिहार की नाबालिग पीड़िता को 2 लाख की मदद, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई आर्थिक सहायता, योगी सरकार ने पीड़िता को सामाजिक संबल दिया, वाराणसी पुलिस ने बालिका को बरामद किया, आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका, सारनाथ थाने में POCSO और मानव तस्करी का केस दर्ज, महिला अपराध पर सरकार की सख्त कार्रवाई जारी

➡लखनऊ- यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, स्लीपर सेल से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े थे आरोपी, सोशल मीडिया और वीडियो कॉल से संपर्क में थे, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार से गिरफ्तारी, संवेदनशील ठिकानों की रेकी कर भेजी जानकारी, युवाओं को आतंकी नेटवर्क से जोड़ने का आरोप, असलहे जुटाने के लिए नोएडा में हुई थी मुलाकात, ATS थाने में FIR दर्ज, जांच तेज, ISI के इशारे पर नेटवर्क चलाने का आरोप, शहजाद भट्टी और आबिद जट के नाम सामने आए

➡अयोध्या- रामलला के भोग प्रसाद को मिलेगा गुणवत्ता प्रमाणपत्र, खाद्य एवं औषधि विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, मंदिर परिसर में रसोई और प्रसाद गोदाम का निरीक्षण, फूड हैंडलर्स को स्वच्छता और गुणवत्ता का प्रशिक्षण, रिपोर्ट के बाद राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा प्रमाणपत्र, तय मानकों के अनुरूप तैयार होगा रामलला का प्रसाद, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर गुणवत्ता वाला प्रसाद

➡बरेली- सपा महिला सभा का महंगाई को लेकर प्रदर्शन, महिला सभा की पदाधिकारियों ने बांटी मेलोडी टॉफी, पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों का विरोध, कोतवाली क्षेत्र के नॉवेल्टी चौराहे पर प्रदर्शन

➡फतेहपुर- बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM निधि गुप्ता और SP ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का जायजा, सभी से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, बाकरगंज, चौक और लाला बाजार का निरीक्षण

➡सुल्तानपुर- सीताकुंड घाट आश्रम में दो पक्षों में विवाद, कहासुनी के बाद मारपीट का वीडियो सामने आया, मौनी महाराज के शिष्य पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया, पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई की मांग उठाई, कोतवाली नगर पुलिस से FIR दर्ज करने की अपील, दोषियों पर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

➡अलीगढ़- महिला चिकित्सालय में तीमारदार के साथ मारपीट, भीषण गर्मी में पंखा बंद करने के विरोध में विवाद, CMS ने अस्पताल के स्वीपर को नौकरी से हटाया, स्वीपर हरीशचंद्र और इलियास को हटाया गया, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज, बन्नादेवी थाने के महिला चिकित्सालय का मामला

➡कन्नौज- चोरी पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर, 5 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट, लाखों की चोरी के मामले में पीड़ित की गुहार, SP ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग, छिबरामऊ के सबलपुर गांव में हुई थी चोरी, स्थानीय पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, पीड़ित श्याम सिंह ने न्याय की गुहार लगाई

➡मैनपुरी- ईद को लेकर DM इंद्रमणि त्रिपाठी की अपील, नमाज को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी नमाज

➡फर्रुखाबाद- IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, DM डॉ. अंकुर लाठर का बड़ा एक्शन, 28 अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश, नगर निकाय, विद्युत, स्वास्थ्य और पूर्ति विभाग शामिल, समाज कल्याण, कृषि और विकास विभाग भी शामिल, अधिकारियों से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया

➡सिद्धार्थनगर- ई-रिक्शा और बाइक की भीषण टक्कर, करहिया निवासी कृष्णा गौतम की मौत, साथी दीपक गंभीर घायल और भर्ती, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए, शोहरतगढ़ के चोड़ार चौराहे की घटना

➡बदायूं- हवाला के जरिए करोड़ों के ट्रांजैक्शन का मामला, पश्चिम बंगाल पुलिस का बगरेन कस्बे में छापा, दबिश के दौरान आरोपी अरबाज नहीं मिला, स्थानीय पुलिस को निगरानी के निर्देश, FIR कॉपी और पुलिस नोटिस वायरल, आरोपियों के परिजनों ने भाजपा नेत्री के बेटे पर लगाए आरोप, केशु उर्फ सहवाग राघव पर गंभीर आरोप, फर्जी तरीके से दस्तावेज लेने का आरोप, खाते खुलवाकर हवाला का पैसा डलवाने का आरोप, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग, वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरेन कस्बे का मामला

➡आजमगढ़- घूस लेते कानूनगो का वीडियो वायरल, मार्टिनगंज तहसील में तैनात हैं रामबचन यादव, आमगांव निवासी पीड़ित घनश्याम का आरोप, मुकदमे के अनुपालन के नाम पर मांगी गई घूस

➡ललितपुर- किसानों के शोषण की शिकायत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश, सहायक चकबंदी अधिकारी पर FIR के आदेश, अर्चना मिश्रा हैं सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो कर्मचंद्र और लेखपाल अतुल गुप्ता पर भी रिपोर्ट के आदेश, DM ने ADM को सौंपी भ्रष्टाचार जांच

➡वाराणसी- BHU हॉस्टल के खाने में निकली छिपकली, छात्रों ने की शिकायत और तस्वीर वायरल, मेस संचालक के खिलाफ छात्रों में नाराजगी, वार्डन और प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची, छात्रों को समझाकर शांत कराया गया, BHU के डालमिया हॉस्टल का मामला

➡सहारनपुर- RTE फीस प्रतिपूर्ति घोटाले पर कार्रवाई, दो निजी स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में अनियमितता मिलने पर एक्शन, भगवती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल दोषी, BDM पब्लिक स्कूल भी दोषी पाया गया, 32.61 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश, DM के निर्देश पर कार्रवाई

➡आगरा- ताजमहल परिसर में कीर्तन-भजन का वीडियो वायरल, वीडियो कब का है इसकी जांच जारी, ASI अधिकारियों ने कीर्तन से किया इनकार, धूप से बचने के लिए लोग छाया में बैठे थे- ASI, ASI और CISF की टीम जांच में जुटी, ताजमहल का बताया जा रहा वायरल वीडियो

➡सुल्तानपुर- बुजुर्ग की हत्या कर शव खेत में फेंका, गला दबाकर हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोस्तपुर क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द की घटना

➡अलीगढ़- दबंगों ने किसान परिवार को पीटा, सरकारी चकरोड में कर रहे थे मिट्टी खुदाई, ट्रैक्टर छीनकर महिला पर चढ़ाने का आरोप, महिला समेत 5 लोग घायल, टप्पल थाना के गांव खंडवा की घटना

➡प्रयागराज- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए, डॉ वीके पाण्डेय को हटाया गया, वकीलों और जूनियर डॉक्टरों के विवाद का मामला, विवाद के चलते कार्रवाई, डॉ अजय कुमार वर्मा बने अस्थायी प्रिंसिपल, अगले आदेश तक जिम्मेदारी सौंपी गई

➡अमेठी- अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर घायल, राहगीरों ने घायलों को PHC भेटुआ पहुंचाया, कोतवाली क्षेत्र के टिकरी चौराहे की घटना

➡अमेठी- सपा विधायक के आवास पर हंगामा मामला, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, बलराम, शेर बहादुर, मनुपाल, धर्मराज और विपिन अरेस्ट, सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, फरार लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी

➡आजमगढ़- लालगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, SDM राजकुमार बैठा के नेतृत्व में कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी

➡दिल्ली- PM मोदी से मिले CM थलापति विजय, तमिलनाडु CM ने सेवा तीर्थ में की शिष्टाचार भेंट

➡दिल्ली- यूपी को लेकर BJP मुख्यालय में बड़ी बैठक, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ले रहे बैठक, यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद, संगठन महामंत्री धर्मपाल भी शामिल, नई टीम को लेकर लगातार मंथन, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी बैठक

➡दिल्ली- दिल्ली में सांसदों की LG के साथ मुलाकात, सातों सांसदों ने LG तरंजीत सिंह से की भेंट, अपने क्षेत्रों के मुद्दों को रखा

➡दिल्ली- NSUI कार्यालय में NEET छात्रों से मिले राहुल गांधी, परीक्षा और छात्रों के मुद्दों पर संवाद, सीकर में NEET छात्र की आत्महत्या का जिक्र, परिजनों से भी की मुलाकात, घटना पर संवेदना व्यक्त की

➡देहरादून- ईद-उल-अजहा पर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम, 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब-सेक्टर में बांटा गया शहर, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त के निर्देश, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश जारी, निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी की अपील, सड़क पर नमाज न पढ़ने की सख्त हिदायत

➡असम- असम विधानसभा में UCC बिल पास, UCC लागू करने वाला तीसरा राज्य बना असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में लागू हुआ UCC, अमित शाह ने असम के लोगों को दी बधाई
————————————————————————————

Taza Khabar