*खबर विशेष*
लखनऊ26फरवरी*पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दास्त …….. सौरभ कुमार*
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आयोजित हुई प्रांतीय कार्य समिति की बैठक*……..
*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर हुई चर्चा*……..
*कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवम मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद* ……
*लखनऊ ….. उत्तर प्रदेश*
ग्रामीण पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन इसके लिए प्रतिबद्ध और कृत संकल्पित है। ये उद्गार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के *प्रादेशिक अध्यक्ष सौरभ कुमार* ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कही। *श्री सौरभ कुमार* रविवार को संगठन के प्रांतीय कार्य समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों, जिलाध्यक्षों, मंडलाध्यक्षों एवं आमंत्रित सदस्यों की एक बैठक को लखनऊ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रेस मान्यता समिति गठित कर उसमें संगठन को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी की। 18 मार्च को कुशीनगर के जिला मुख्यालय पडरौना में आयोजित होने वाले संगठन के प्रांतीय सम्मेलन की सफलता हेतु संगठन के सदस्यों में जोश भरते हुए *प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार* ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और जब हम सब एकजुट रहेंगे तो किसी भी बाधा को आसानी से पार कर सकते हैं । बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यों ने अनेक सुझाव दिए जिस पर गम्भीरता से विचार किया गया।
*बैठक को संगठन के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी, शालिग्राम पांडेय जिलाध्यक्ष जालौन, राम चीज निषाद जिला अध्यक्ष कानपुर मनोज त्रिपाठी जिला अध्यक्ष हमीरपुर, महामंत्री देवी प्रसाद गुप्त, डॉक्टर केजी गुप्त, ओम प्रकाश द्विवेदी, अतुल कपूर, प्रदीप राय , कैप्टन वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर शैलेश कुमार उपाध्याय,पवहारी शरण राय, शशिकांत मिश्र, जिलाध्यक्ष हाथरस शम्भूनाथ पुरोहित, आर्यव्रत पुरोहित*, आदि ने संबोधित किया।
*संस्थापक सदस्य डा विनय कुमार सिंह, संजय द्विवेदी, राजीव शर्मा, लल्लन गुप्ता, श्याम सुंदर परासर, अखिलेश सक्सेना, विपिन शाही, जेपी गोविंद राव आदि मौजूद रहे। संचालन देवी प्रसाद गुप्त ने किया।*

More Stories
बलिया5अगस्त26*बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।
दतिया5अगस्त26*भाजपा पर भारी पड़ रहा है जातीय विमर्श? दतिया उपचुनाव के बाद फिर चर्चा में मुख्यमंत्री का पुराना बयान!*
वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत