लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ : मछली विवाद पर राजेंद्र पाल गौतम का बयान, अजय राय के साथ मैं भी गया था- राजेंद्र पाल, कोई फोटो मछली खाते हो तो दिखाएं- राजेंद्र, मछली निषाद समाज का सामान्य भोजन- पाल, बीजेपी के लोग उनका अपमान कर रहे- राजेंद्र।
➡️आगरा : 80 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, 24 घंटे बाद खाली कुएं से निकाला गया, फायर ब्रिगेड ने युवक को सुरक्षित रेस्क्यू किया, शराब के नशे में राजकुमार कुएं में गिरा था, थाना सदर नामनेर के पास का मामला।
➡️बदायूं : जुलूस का चंदा न देने पर मारपीट का आरोप, विधवा की बेटियों को घर में घुसकर पीटा, थाना पुलिस पर शिकायत न सुनने का आरोप, चंदा न देने पर बेटियों से मारपीट की- विधवा, थाना बिसौली के बेरियान मोहल्ले का मामला।
➡️कानपुर : बारिश ने खोली कानपुर स्मार्ट सिटी की पोल, एक घंटे की बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न, कई प्रमुख सड़कों और बाजारों में जलभराव, गोविंद नगर में जलभराव से लोग हुए बेहाल, क्षेत्र की सड़कों और बाजारों में भर गया पानी, जलभराव पर व्यापारियों का फूटा निगम पर गुस्सा, ‘नालों की सफाई पर हर वर्ष करोड़ों का खर्च’, मगर शहर की समस्या जस की तस- व्यापारी, कांग्रेस विकास अवस्थी ने किया विरोध प्रदर्शन, सड़क पर नाव चलाकर विरोध प्रदर्शन किया, सफाई, सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति- लोग।
➡️संभल : संभल के शिव मंदिरों पर आस्था का सैलाब, सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में भीड़, शिवलिंग पर भोर से भक्त कर रहे जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात, सादातबाड़ी शिव मंदिर में उमड़े शिवभक्त।
➡️लखनऊ : नगर निगम मुख्यालय में डेयरी संचालक जुटे, पारा में पकड़ी गईं भैंसों की नीलामी का विरोध, आज भैंसों की नीलामी होने से पहले हंगामा, निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे डेयरी संचालक, डेयरी संचालकों को समर्थन में सपा नेता मौजूद, 243 भैंसों की नीलामी के विरोध में डेयरी संचालक।
➡️दिल्ली : LG तरंजित सिंह संधू की अधिकारियों के साथ बैठक, दिल्ली में Whole-of-Government मॉडल पर जोर, GNCTD, पुलिस, DDA, MCD, दमकल में समन्वय के निर्देश, आपात-महत्वपूर्ण मामलों में तेज कार्रवाई पर फोकस, अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय करने पर जोर, जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश।
➡️अलीगढ़ : AMU से 500 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त का मामला, जमीन कब्जामुक्त कराने के विरोध में प्रदर्शन, टीचर्स और छात्रों ने एकत्र होकर किया प्रदर्शन, हॉर्स राइडिंग ग्राउंड जाने की कोशिश की, AMU प्रशासन ने सेनेटरी गेट पर भीड़ को रोका, टीचर्स सेनेटरी गेट पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी, नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं टीचर्स, हॉर्स राइडिंग ग्राउंड पहुंचने की कर रहे कोशिश, सिविल लाइन थाना के AMU सेनेटरी गेट का मामला।
➡️संभल : पिकअप गाड़ी ने दो बाइकों को रौंदा, दोनों बाइक पर सवार 3 लोग घायल, राहगीरों ने घायलों को भेजा अस्पताल, दो की हालत गंभीर किया गया रेफर, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️कन्नौज : आवाज कम करने को कहने पर दो पक्ष भिड़े, कांवड़ यात्रा में तेज आवाज में बज रहा था डीजे, दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर, ठठिया थाना क्षेत्र के मुचुआपुर गांव की घटना।
➡️वाराणसी : विवादित स्थल पर पूजन करने का प्रयास, शिव सेना कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जलाभिषेक को जा रहे थे शिव सेना कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रखने का ऐलान।
➡️दिल्ली : गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर बड़ा आयोजन, तालकटोरा स्टेडियम में समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जन्मस्थली से लाई पवित्र माटी का वंदन, पावन माटी कलश दिल्ली के 14 जिलों में भेजे गए, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रहे मुख्य अतिथि, CM रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा मौजूद, दिल्ली के सभी BJP सांसद भी कार्यक्रम में शामिल, सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश।
➡️लखनऊ : नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, NDPS श्रेणी की दवाओं पर भी कड़ी निगरानी, दवा लाइसेंस जारी करने से पहले होगा सख्त सत्यापन, डमी व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस लेने पर रोक, आवासीय क्षेत्रों में दवा लाइसेंस जारी करने पर सख्ती, फर्जी बिलिंग और स्टॉक में हेराफेरी पर कार्रवाई, संदिग्ध दवाओं की निर्माता स्तर तक होगी जांच, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे, बिना लाइसेंस दवा भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई, कोडीन सिरप और पेन किलर पर विशेष निगरानी।
➡️कानपुर : हैलट अस्पताल में तीमारदारों में मारपीट, पर्चा बनवाने के दौरान विवाद में मारपीट, अस्पताल सुरक्षा कर्मियों ने किया बीच-बचाव।
➡️दिल्ली : पहाड़ी भोजला में इमारत का हिस्सा गिरा, सुबह 11.22 बजे PCR कॉल से मिली सूचना, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, मलबे की चपेट में 3-4 स्कूटी-बाइक क्षतिग्रस्त, MCD पहले ही जारी कर चुका था नोटिस, इमारत में चल रहा था मरम्मत का काम, पुलिस-MCD के समन्वय से कार्रवाई जारी।
➡️आगरा : अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रदर्शन, मनकामेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, मंदिर से ताजमहल तक दंडवत परिक्रमा की, ताजमहल से पहले ही पुलिस, CISF ने रोका।
————————————————————————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।