October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात, 

पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात, 

पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात, 

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्ण डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार :* व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर में सोमवार को दो ऐतिहासिक क्षण एक साथ देखने को मिले। जहां एक तरफ न्यायिक अधिकारियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक से लैस स्वचालित लिफ्ट का उद्घाटन हुआ, वहीं दूसरी तरफ वकालत के क्षेत्र में 58 वर्षों का लंबा सफर तय करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता को सम्मानित कर न्यायालय ने एक मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 कोर्ट बिल्डिंग में न्यायिक पदाधिकारियों की सुविधा के लिए लगाए गए स्वचालित लिफ्ट का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी ने फीता काटकर किया। इस लिफ्ट के लग जाने से विशेषकर बुजुर्ग न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न तल पर कोर्ट में आने-जाने वाले पदाधिकारियों को काफी सहूलियत होगी। अब उन्हें सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने की परेशानी से निजात मिलेगी और न्यायिक कार्य और भी सुगम होगा।
इस गरिमामय उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नरेन्द्र कुमार, अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे न्यायालय के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

*58 साल के अनुभवी अधिवक्ता का सम्मान, लगाया गया फलदार पौधा*

इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय परिसर में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्णिया के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता श्री श्रवण कुमार सिन्हा ने वकालत के क्षेत्र में अपने 58 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी और जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर में एक फलदार पौधा लगाया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री श्रवण कुमार सिन्हा को 58 वर्ष की इस लंबी और यशस्वी वकालत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा जैसे अनुभवी अधिवक्ता न्यायालय की धरोहर हैं और युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता का अभिनंदन किया।

Taza Khabar