August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

[24/08, 14:32] +91 81888 99938: साल्वर गिरोह की कमर तोड़ने में जुटी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस-

*कल UPSSSC मुख्य परीक्षा में STF और महानगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में bluetooth device के साथ पकड़ा गया था अभ्यर्थी बृजेश कुमार यादव, मामले की विवेचना ACP महानगर अंकित कुमार द्वारा की जा रही है |*

*आज बृजेश को 14 दिवस की न्यायिक हिरासत में भेजा गया |*

*ACP महानगर के निर्देशन में बृजेश के दो अन्य साथी लखनऊ व प्रयागराज से दबोचने की सूचना*

*solver गैंग से जुड़े मिले अहम सुराग, कई टीमें पूछ-ताछ में लगी*

*और भी कई नाम प्रकाश में आने की संभावना*
[24/08, 14:33] +91 81888 99938: लखनऊ – कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

हाल में ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक में आरक्षण का विरोध करने वाले छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की

क्या भारतीय जनता पार्टी है बताएगी क्या वह आरक्षण के खिलाफ है

क्या भारतीय जनता पार्टी एससी, ओबीसी को न्याय देने की मनसा में नहीं है

जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें ओबीसी का कॉलम है ही नहीं

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा था कि 2 दिन के अंदर केंद्रीय नेतृत्व से मिलवाएंगे

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

क्या डिप्टी सीएम बृजेश पाठक में केंद्रीय नेतृत्व से प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलवाया?

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने उन्नाव में राष्ट्रीय गान गया जा रहा था उसे समय चलते चले गए

सतीश महाना क्या जवाब देंगे की राष्ट्रीय गान का अपमान क्यों किया?

नेशनल एंथम एक्ट यह कहता है कि जिस व्यक्ति के कानों में आवाज आ जाए उसको सावधान खड़ा होना चाहिए

उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासन में राष्ट्रगान के अपमान पर क्या करवाई की

क्या विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कानून से ऊपर है
[24/08, 14:34] +91 81888 99938: *उत्तर प्रदेश में बदहाल सरकारी स्कूलों की Video दिखाने पर हाथरस, बुलंदशहर, देवरिया, मेरठ, अमेठी, नोएडा, गाजीपुर जिलों में FIR हुई हैं।*

CJP, यूथ कांग्रेस, AAP से जुड़े लोग स्कूलों में जाकर वहां की वास्तविकता दिखा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे–छोटे इंफ्लुएंसर भी सक्रिय हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर BSA ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं कि यूट्यूबर को BSA की बिना परमिशन एंट्री नहीं दी जाए। इसे में अब गाँव–देहात के जागरूक लोग स्कूल की छुट्टी के बाद दीवार फांदकर अंदर घुसकर Video से सच्चाई दिखा रहे हैं। धीरे धीरे यह एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।
[24/08, 14:34] +91 81888 99938: ब्रेकिंग

लखनऊ

यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।

छात्रों को राहत 1 सितंबर तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की तैयारी।

अब 5 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड होंगे छात्रों के शैक्षिक विवरण।

हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों को मिल सकती है बड़ी राहत।

16 अगस्त की डेडलाइन के बाद नई तारीखों का प्रस्ताव भेजा गया।

संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय।

परीक्षा शुल्क जमा करने की नई तारीख 1 सितंबर प्रस्तावित।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भेजा तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव।
[24/08, 15:08] +91 81888 99938: लखनऊ

5512 पदों की जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

लखनऊ के पिकप भवन स्थित आयोग कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हुए एकत्र

अभ्यर्थियों ने अंतिम परिणाम जल्द जारी करने की मांग की

अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए करीब तीन साल हो चुके

लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण पूरे पूर्ण

बावजूद इसके अब तक अंतिम परिणाम नहीं किया गया जारी

अभ्यर्थियों का आरोप लंबे समय से अलग-अलग जगह प्रदर्शन के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

अभ्यर्थियों का कहना है बार-बार दिया जाता है उन्हें आश्वासन, लेकिन भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई अब तक पूरी

परिणाम में देरी से अभ्यर्थियों में नाराजगी और आक्रोश

अभ्यर्थियों का कहना समय से जारी नहीं किया गया परिणाम तो अनिश्चितकाल अनशन पर बैठेंगे
[24/08, 15:09] +91 81888 99938: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों से किया प्रेरक संवाद

अपने छात्र जीवन की यादें साझा कर युवाओं को दी लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की सीख

लखनऊ, 24 अगस्त 2026।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान ऐतिहासिक कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज के अवध हॉल में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज से सतर्कता और युवा मतदाताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वर्ष 1979 के अपने छात्र जीवन, अपने शिक्षकों और विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें विद्यालय और उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उनकी विशेष रुचि रही। उन्होंने छात्रों से कहा कि शिक्षा और खेलकूद जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण हैं तथा विद्यार्थियों को दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

श्री ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अमेरिका जाने की तैयारी के दौरान उनकी माताजी की इच्छा और मातृभूमि के प्रति लगाव ने उन्हें देश में रहकर जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और केरल कैडर से प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश सेवा की इसी यात्रा ने उन्हें आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दायित्व तक पहुंचाया है।

भारतीय चुनाव व्यवस्था की विशालता का उल्लेख करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत में करीब 100 करोड़ मतदाता हैं और इतनी बड़ी आबादी के लिए चुनाव कराना अपने आप में एक विशाल कार्य है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी निभाते हैं। भारत निर्वाचन आयोग संविधान, कानून और निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ईवीएम से संबंधित सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय ईवीएम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा निर्मित की जाती हैं और वे इंटरनेट, ब्लूटूथ या वाई-फाई से जुड़ी नहीं होतीं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के दौर में भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को स्वीकार करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की जांच करना आवश्यक है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लेख किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाता पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं मतदाता बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। यदि युवा जागरूक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हैं, तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। संवाद के दौरान छात्रों ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त से चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल जी, कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।