अयोध्या24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या।
कचहरी में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुआ आरोपी दीपक कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूराकलंदर पुलिस ने ददेरा गांव से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दीपक टावर से तार चोरी करते हुए पकड़ा गया। 20 अगस्त को कचहरी में पेशी के दौरान दीपक कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार दबिश और तलाश के बाद पूराकलंदर पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार होने और चोरी से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कचहरी से फरार बंदी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
[24/08, 11:37] +91 87380 48060: *गहनाग देव का वार्षिक बड़ा मेला आज, हजारों श्रद्धालु करेंगे पूजन-अर्चन व खरीददारी।*
अमानीगंज।
खंडासा क्षेत्र के रायपट्टी गांव में स्थित प्रसिद्ध नागपीठ गहनाग देव का वार्षिक बड़ा मेला आज है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना के तहत प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर के पुजारी राम बिहारी तिवारी ने बताया कि वार्षिक मेले में अयोध्या के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर और बाराबंकी सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गहनाग बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले को लेकर दुकानें रविवार से ही सजने लगी हैं।
मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या में लोहे व लकड़ी से संबंधित दुकानों के साथ प्रसाद, घरेलू सामान तथा अन्य जरूरत की वस्तुओं की दुकानें भी लगाई गई हैं।
*यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती*
प्रभारी निरीक्षक खंडासा सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के करीब 150 जवानों की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आठ बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों के माध्यम से मेले के भीतर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मंदिर परिसर में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु कतारबद्ध होकर आसानी से गहनाग बाबा के दर्शन कर सकें।
*सर्प दंश से स्वस्थ होने की मान्यता*
गहनाग देव मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था है। स्थानीय लोगों के अनुसार मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले और उसे गहनाग बाबा के स्थान पर पहुंचाया जाए तो वह स्वस्थ हो जाता है। इसी आस्था के चलते वर्षभर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वार्षिक मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।
कानपुर नगर24अगस्त26*सावन के अंतिम सोमवार की छुट्टी के जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना?*