लखनऊ23जून24*यूपी पुलिस नहीं जानती, दोगला कहना अपराध है या नहीं, ले रही विधिक राय !*
लखनऊ से अंकुर गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ। यूपी पुलिस यह नहीं जानती कि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर दोगला कहना अपराध है अथवा नहीं और वह इस संबंध में विधिक राय ले रही है.
यह जानकारी थाना गोमती नगर, लखनऊ के इंस्पेक्टर ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत शिकायत के क्रम में अपनी आख्या में दी है.
अमिताभ ठाकुर ने विगत दिनों पश्चिम बंगाल में हुई ट्रेन दुर्घटना के क्रम में सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में रेल मंत्री को हटाने की बात कही गई थी. इस पर खुद को कॉमन सिटिजन जोधपुर बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें “चुप बे दोगले” कहते हुए टिप्पणी की थी.
उनके द्वारा इस संबंध में दी गई शिकायत पर इंस्पेक्टर ने कहा है कि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह शब्द किस प्रकार के अपराध की श्रेणी में आता है, अतः इस संबंध में विधिक राय ली जा रही है.

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*